फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपरिवाद समिति मीटिंग में पड़ोसियों के विवाद सुलझाएंगे जनस्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जन परिवाद समिति की 20 जुलाई को होने वाली बैठक के लिए सभी विभागों को एजेंडा भेजा गया है। एजेंडे में कुल 16 शिकायतें रखी गई हैं। इनमें दो पुरानी शिकायतों के अलावा 14 नई शिकायतों को शामिल किया है। सबसे अधिक पुलिस महकमे से जुड़ी छह शिकायतें शामिल हैं।
जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली जन परिवाद समिति की बैठक में इस बार पड़ोसियों से विवाद की शिकायतें ही प्रमुख रहेंगी। गावड़ निवासी होशियार सिंह सहित अन्य ने अपनी शिकायत में कहा कि निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के पास कुछ लोग बैठकर शराब पीते हैं। यहां से ठेका हटवाया जाए। किरोड़ी निवासी कुलदीप सहित अन्य ने अपनी शिकायत में लिखा कि गांव में एक फैक्ट्री लगाई जा रही है। इससे प्रदूषण फैलेगा, इस कारण इसे एनओसी न दें। उकलाना के गांव हसनगढ़ निवासी शांति देवी सहित अन्य ने अपनी शिकायत में लिखा कि गांव में शराब ठेका और अवैध खुर्दे बंद कराए जाएं। गांव खरकड़ी निवासी ठेकेदार अमित शर्मा ने अपनी शिकयत में लिखा कि 30 अप्रैल को कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस सहयोग दिलाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई कराएं। नारनौंद के गांव सुलचानी के पंच संतलाल ने अपनी शिकायत में लिखा कि पड़ोसियों ने उसकी भैंस को जलाकर मार डाला। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। ढाणी किशनदत्त निवासी रामभगत ने शिकायत दी कि पिछले 7-8 महीने से यहां रहना शुरू किया है। यहां रहने वाले तीन वकील उन्हें परेशान कर रहे हैं। हांसी के भारत सिनेमा गली निवासियों ने अपनी शिकायत दी कि पड़ोस में चल रही जूतों की अवैध फैक्ट्री और गोदाम को बंद कराएं। ढाणी कुुम्हारण निवासी महीपाल ने अपनी शिकायत दी कि उनके गांव में ढाणी पीरवाली से होते हुए पेयजल आपूर्ति होती है। पीरवाली में काफी अवैध कनेक्शन होने के कारण ढाणी कुम्हारण तक बेहद कम पानी पहुंचता है। मंगाली मोहब्बत निवासी विजय कुमार ने शिकायत दी कि हांसी के प्रेम नगर स्थित फ्रूट ड्रिंक कंपनी खतरनाक केमिकल स्वीटनर मिलाकर माल तैयार कर रही है। इस कंपनी के सैंपल भरवा जाएं। स्वीटनर की लैब में जांच कराएं। गांव बड़छप्पर निवासी फूल कुमार सहित अन्य ने अपनी शिकायत दी कि गांव में काफी संख्या नाजायज कब्जे हैं। सीएम विंडो पर शिकायत की तो कहा गया कि फील्ड रिकॉर्ड से गायब होने के कारण निशानदेही नहीं हो सकती। अवैध कब्जे हटवाए जाएं। मीटिंग में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-15 के पार्कों में अवैध कब्जों के अलावा सातरोड़ में जलघरों में खुदाई-सफाई के बारे में बनाई गई कमेटियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री की शिकायत
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामफल बूरा ने कहा कि घिराय में महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत विकसित कॉलोनी में 80 प्रतिशत की आबादी है। यहां पेयजल के लिए प्रबंध कराया जाए।
बिजली के तार बदलवाओ
गंगवा निवासी राजेंद्र ने अपनी शिकायत दी कि एनएच 65 पर अपना मकान बनवा रहा है। यहां बिजली की खुली तारें हैं। इन तारों को हटाकर यहां एरियल बंच्ड केबल लगवाई जाएं, जिससे हादसे होने का भय न रहे।
जन स्वास्थ्य मंत्री ने भेजी शिकायत
सुंदर सिंह की शिकायत को खुद जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने भेजा है, जिसमें बगला निवासी सुंदर सिंह ने शिकायत दी कि उसने किसी तरह का समझौता नहीं किया था। एफएसल की रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें पाया गया कि अंगूठे के निशान फर्जी थे। फर्जी समझौता दिखाने वाले एसआई फूलकुमार पर कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन

पीड़ित ने मांगा आर्म्स लाइसेंस
गांव शेखपुरा निवासी संजय ने शिकायत दी कि मृतक डीएसपी भगवानास के भड़काने पर 23 नामजद और चार पांच अन्य ने हमला कर मेरे पिता रामकुमार को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में कुछ आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। हमारे पास कोई सिक्योरिटी नहीं है। हमारे आर्म्स लाइसेंस बनवाए जाएं।

-20 को होने वाली जन परिवाद समिति की बैठक का एजेंडा भेजा, 16 शिकायतों में दो पुरानी भी शामिल
-अधिकतर शिकायतें पड़ोस के लोगों से विवाद की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें