फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता : 52 अंकों के साथ हिसार मुख्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता हिसार की टीम व आयोजक। 
विज्ञापन
हिसार। विद्युत नगर में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 15वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता में हिसार मुख्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। हिसार टीम ने कुल 52 अंक हासिल कर सबसे अधिक प्रदर्शन किया।रस्साकशी में महिला वर्ग में हिसार मुख्यालय और पुरुष वर्ग में ऑपरेशन सर्कल पलवल की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

वहीं, क्रिकेट में हिसार जोन प्रथम, दिल्ली जोन द्वितीय रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग और विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर ऑपरेशन विपिन गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बिजली कर्मचारी अत्यधिक तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करते हैं। ऐसे में खेलकूद तनाव प्रबंधन और मनोबल बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट निदेशक विनीता सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस रतन कुमार वर्मा, मुख्य अभियंता रजनीश गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

-
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष वर्ग
रस्साकशी : ऑपरेशन सर्कल पलवल प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय, जींद तृतीय
कबड्डी : सिरसा प्रथम, भिवानी द्वितीय, हिसार तृतीय
टेबल टेनिस : गुरुग्राम प्रथम, हिसार द्वितीय, जींद तृतीय
बैडमिंटन : हिसार प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, भिवानी तृतीय
वॉलीबाल (शूटिंग): गुरुग्राम प्रथम, सिरसा द्वितीय, फतेहाबाद तृतीय
फुटबाल : जींद प्रथम, हिसार द्वितीय, फतेहाबाद तृतीय
बास्केटबाल : जींद प्रथम, हिसार द्वितीय, सिरसा तृतीय
एथलेटिक्स : फतेहाबाद प्रथम, रेवाड़ी द्वितीय, भिवानी तृतीय
महिला वर्ग

रस्साकशी : मुख्यालय हिसार प्रथम, हिसार जोन द्वितीय
टेबल टेनिस : मुख्यालय हिसार प्रथम, हिसार जोन द्वितीय
बैडमिंटन : मुख्यालय हिसार प्रथम, दिल्ली जोन द्वितीय
एथलेटिक्स : मुख्यालय हिसार प्रथम, हिसार जोन द्वितीय
कुश्ती (फ्री स्टाइल)
57 किलो : अजमेर (हिसार) प्रथम, सचिन (मुख्यालय) द्वितीय
65 किलो : सुमित (दिल्ली) प्रथम, राजेश (मुख्यालय) द्वितीय
74 किलो : पवन (हिसार) प्रथम, अमित (दिल्ली) द्वितीय
86 किलो : सोमदत्त (हिसार) प्रथम, साहिल (मुख्यालय) द्वितीय
97 किलो : अनिल (हिसार) प्रथम, संदीप (मुख्यालय) द्वितीय
97+ किलो : विजेंद्र (हिसार) प्रथम, अनिल (मुख्यालय) द्वितीय
100 मीटर मटका दौड़ : कौशल्या प्रथम, रीना द्वितीय, ममता तृतीय
म्यूजिकल चेयर रेस : सुमन प्रथम, कौशल्या द्वितीय, शीला तृतीय
50 मीटर बनाना दौड़ : तेजस, नेहा प्रथम, छविकांत, दृष्टि द्वितीय, रक्षित, यशवीत तृतीय
100 मीटर बनाना दौड़ : केशल, निशिका प्रथम, नैतिक, मानवी द्वितीय, आरव, अमानत तृतीय
100 मीटर दौड़ : लव्य, जीविका प्रथम, अनुज, नीतू द्वितीय, अमन, भूमिका तृतीय
महिला वर्ग (45 वर्ष तक)
100 मीटर दौड़ : रवीना प्रथम, पूनम द्वितीय, रीना तृतीय
(45–65 वर्ष) : सरिता प्रथम, कौशल्या द्वितीय, कमलेश तृतीय
पुरुष वर्ग (45 वर्ष तक) : राकेश प्रथम, मंजीत द्वितीय, प्रवीण तृतीय
(45–65 वर्ष) : राजेश प्रथम, नरसीदास द्वितीय, विजय तृतीय
65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग : रामअवतार प्रथम, मेहर सिंह द्वितीय, जोगीराम तृतीय
अधिकारी वर्ग
40 वर्ष तक : बलजीत प्रथम, होशियार द्वितीय, रमेश तृतीय
40 वर्ष से ऊपर : प्रदीप प्रथम, हरपाल द्वितीय, अशोक तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें