फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छह कॉलेजों आठ हजार सीटों के लिए 40 हजार से ज्यादा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के मुख्य छह कॉलेजों की 8020 सीटों के लिए 40 हजार 833 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके साथ ही शुक्रवार को आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने की अंतिम तिथि 29 जून है। जिन विद्यार्थियों ने वेटेज के लिए आवेदन किया है और यदि वह विद्यार्थी डॉक्यूमेंट वेरिफाई नहीं कराता है तो उसे मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। इसके तहत विद्यार्थी कहीं से भी आवेदन भर सकते थे। हालांकि कॉलेजों में फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। आवेदन करते समय विद्यार्थियों से पांच कॉलेजों के ऑप्शन मांगे गए है, जिन कॉलेजों में वह दाखिला लेना चाहते हैं। अब मेरिट के हिसाब से उन्हें दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

यह रहेगा मेरिट लिस्ट जारी होने का शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट दो जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद लिस्ट में शामिल विद्यार्थी सात जुलाई तक अपनी फीस जमा करा दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट नौ जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके तहत 15 जुलाई तक फीस जमा कराई जा सकेगी। 16 जुलाई को वेटिंग लिस्ट जारी होगी और इसी दिन से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -720 -7398
बीए इंग्लिश ऑनर्स -55 -327
बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स -55 -225
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स -40 -336
बीकॉम -240 -1676
बीकॉम ऑनर्स -40 -258
बीएससी नॉन मेडिकल -370 -1946
बीएससी मेडिकल -200 -1146

गवर्नमेंट वुमन कॉलेज हिसार
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -320 -2410
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स -40 -111
बीकॉम -240 -645
बीएससी -160 -665

डीएन कॉलेज हिसार
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -800 -5490
बीए इंग्लिश ऑनर्स -30 -215
बीकॉम एडिड -100 -340
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस -100 -500
बीएससी नॉन मेडिकल -340 -1372
बीएससी मेडिकल -160 -875
बीएससी कंप्यूटर साइंस -60 -313
बीबीए -60 -290 बीसीए -60 -246
बीएमसी -60 -68
बीएससी मेडिकल एंड बायोटेक्नोलॉजी -60 -234

एफसी वुमन कॉलेज हिसार
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -600 -2171
बीकॉम -300 -675
बीएससी मेडिकल -20 -474
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी -50 -110
बीएससी नॉन मेडिकल -80 -518
बीएससी कंप्यूटर साइंस -50 -106

जाट कॉलेज हिसार
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -960 -4535
बीकॉम -180 -801
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस -160 -296
बीएससी नॉन मेडिकल -160 -676
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी -80 -119
बीएससी मेडिकल -80 -474
बीएससी कंप्यूटर साइंस -190 -207
बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स -40 -33
बीसीए -100 -193

इंपीरियल कॉलेज हिसार
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -280 -1320
बीकॉम -180 -497
बीएससी -160 -362
बीबीए -40 -90

फिरोज गांधी मेमोरियल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज आदमपुर
कोर्स कुल सीट कुल आवेदन
बीए -520 -1256
बीकॉम -200 -161
बीएससी नॉन मेडिकल -260 -136
बीएससी मेडिकल -50 -109
बीए ऑनर्स भूगोल -40 -51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें