फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट : पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन के बाद हुडा अथॉरिटी की गड़बड़ी हुई उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी हुडा अथॉरिटी की बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश के पांच सेक्टरों की री-कैलकुलेशन करने पर यह पूरा मामला उजागर हुआ। इन सेक्टरों के अलॉटियों से हुडा अथॉरिटी प्रशासन एन्हांसमेंट की करीब 80 प्रतिशत राशि ज्यादा चार्ज कर रहा था। इसके बाद से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। उच्च अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च महीने में हुडा अथॉरिटी ने 18 जिलों के हजारों प्लॉटधारकों को नियमों व कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर मनमाने तरीके से कैलकुलेशन कर एन्हांसमेंट नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद से ही पूरे प्रदेश में री-कैलकुलेशन की मांग को लेकर सेक्टरवासी संघर्ष कर रहे हैं।

25 अप्रैल की बैठक के बाद सीएम ने दिए थे आदेश
वत्स ने कहा कि इस विषय को लेकर हमारी एसोसिएशन की मुख्यमंत्री व सरकार से कई बैठकों के बाद भी यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच कर रुकी हुई है। सात दिसंबर को मुख्यमंत्री से हुई बैठक के बाद 14 दिसंबर को सरकार ने री-कैलकुलेशन नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। मगर एचएसवीपी के अधिकारी इस गड़बड़ी को मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद 25 अप्रैल को सीएम हाउस चंडीगढ़ में हुई बैठक में एसोसिएशन की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन करने के आदेश जारी किए, जिसके बाद ही यह गड़बड़ी उजागर हुई। वत्स ने बताया कि अलग-अलग जिलों से जिन पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन हुई है, उन सभी में एन्हांसमेंट राशि करीब 80 प्रतिशत घट रही है। इससे यह स्पष्ट है कि एन्हांसमेंट नोटिस जारी करते समय बड़ी गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन


नई राशि अपडेट करे सरकार
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप वत्स ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनके अलॉटियों के खातों से पुरानी एन्हांसमेंट राशि को हटाकर नई राशि अपडेट की जाए और इन पांच सेक्टरों का फार्मूला लागू कर प्रदेश के अन्य सेक्टरों की री कैलकुलेशन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
विज्ञापन


इन पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन के बाद राशि 80 प्रतिशत कम हुई
हिसार का सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट टू -- एन्हांसमेंट 6024 रुपये से घटकर 1324 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर हुई
गुरुग्राम का सेक्टर 57 -- एन्हांसमेंट 6784 रुपये से घटकर 1292 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
सोनीपत का सेक्टर -15 पार्ट वन -- एन्हांसमेंट 789.66 रुपये से घटकर 200.12 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
रोहतक का सेक्टर 6 -- एन्हांसमेंट 4006 रुपये से घटकर 1159 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
फरीदाबाद का सेक्टर 46 पार्ट वन व टू -- एन्हांसमेंट 2267.11 रुपये से 1243.44 स्क्वेयर मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें