फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेपर में री अपीयर विद्यार्थी ले सकेंगे पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एग्जीक्यूटिव कौंसिल की मीटिंग में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब ग्रेजुएशन के दौरान एक पेपर में री अपीयर वाले विद्यार्थी पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला ले सकेंगे। हालांकि विश्वविद्यालय ने इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। विश्वविद्यालय के इस फैसले से विद्यार्थियों का एक साल बचेगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले तक अगर किसी भी री अपीयर वाले विद्यार्थी की पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान दाखिला नहीं दिया जाता था। इससे विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो जाता था।
यह लगाई शर्त
विश्वविद्यालय के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी की पांचवें या छठे सेमेस्टर में से किसी एक सेमेस्टर में एक ही पेपर में री अपीयर है तो दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। मगर साथ ही शर्त यह है कि विद्यार्थी की उस विषय में री अपीयर नहीं होनी चाहिए, जिस विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई विद्यार्थी अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहता है तो उस विद्यार्थी की अंग्रेजी विषय में री अपीयर नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उस विद्यार्थी को एक साल में उस पेपर को पास करना होगा, अन्यथा उसे पोस्ट ग्रेजुएशन के सेकेंड ईयर में एडमिशन नहीं मिलेगा और उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि हिसार जिले में एक मात्र इंपीरियल कॉलेज ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधीन आता है और यहां एमकॉम स्ट्रीम उपलब्ध है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए कुवि का एक बहुत अच्छा फैसला है। इससे उनका एक महत्वपूर्ण वर्ष बचेगा। इस बारे में हमने विश्वविद्यालय को काफी बार लिखा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए या तो री अपीयर की परीक्षा रिजल्ट घोषित होते ही होनी चाहिए या फिर उनको पीजी में एडमिशन का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

- प्रो एसएस सिंगला, डायरेक्टर, इंपीरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें