फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पूछ रहे मेयर साहब, कब करवाओगे सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर निगम प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है। पार्षदों द्वारा पूछे जाने के बाद भी मेयर गौतम सरदाना इन दोनों पदों के चुनाव की तारीख तय नहीं कर रहे हैं। नतीजतन, पार्षदों में नाराजगी बढ़ रही है। कई पार्षदों ने तो निगम कार्यालय में आना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव करवाने के लिए अभी सही मौका है, क्योंकि लोकसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं। मेयर का चुनाव इस बार सीधे होने के कारण इन दोनों पदों को लेकर पार्षद अधिक उत्सुक हैं। दोनों पदों का चुनाव होने के बाद मॉनीटरिंग के काम को भी बांटा जा सकता है।

पहले लोकसभा चुनाव के कारण लटक गया था चुनाव
दिसंबर में मेयर व पार्षद चुने गए थे। छह महीने में 90 दिन में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाना था। मगर मार्च में लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के कारण इन दोनों पदों का चुनाव बीच में लटक गया। करीब दो महीने तक शहर की सरकार लोकसभा चुनाव में ही व्यस्त रही।
विज्ञापन


भाजपा के पास नहीं बहुमत की कमी
पार्षदों की मौजूदा स्थिति को देखें तो भाजपा के पास बहुमत की कमी नहीं है। 20 पार्षदों में से एक वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा का निधन हो चुका है। ऐसे में फिलहाल 19 पार्षद हैं। इनमें से सात पार्षद भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं, जबकि वार्ड 9 का पार्षद निर्दलीय जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो चुका है। वहीं वार्ड सात के पार्षद ने भी भाजपा को समर्थन दिया हुआ है। नौ पार्षद सीधे भाजपा के पास हैं। वार्ड 10, वार्ड 11 और वार्ड 13 के पार्षद भी सत्तापक्ष के साथ चलने को तैयार हैं। इस तरह भाजपा को 12 पार्षदों का समर्थन मिल रहा है।

दोनों पदों पर भाजपा के लिए जीतना आसान
विपक्षी पार्षदों के बिखराव के बाद भाजपा के लिए सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीतना आसान हो गया है। 19 में से 12 पार्षदों के सहारे भाजपा दोनों पदों को हासिल कर सकती है। मगर शहरवासियों से लेकर खुद पार्षदों के भी समक्ष नहीं आ रहा कि क्यों चुनाव नहीं करवाए जा रहे।

भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। हम सीनियर व डिप्टी मेयर दोनों पदों को जीतेंगे। बस चुनाव की तारीख तय होने का इंतजार है।
-प्रवीण केडिया, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 2

मेयर को चुनाव के लिए तारीख तय करनी चाहिए। चुनाव में देरी का कोई कारण नहीं बनता है। हमारे पास बहुमत की भी कोई कमी नहीं है।
-महेंद्र जुनेजा, पार्षद, वार्ड 17

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाने में भाजपा क्यों देरी कर रही है, हमें समझ नहीं आ रहा। हम तो उस पार्षद का समर्थन करेंगे जो जीत रहा होगा।
विज्ञापन

- पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें