फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ने नाले में पानी का टैंकर खाली करवा कर जानी हकीकत, 40 प्रतिशत बंद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा चौक से अर्बन एस्टेट टू के बरसाती नाले की हकीकत जानने बुधवार को नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरसाती नाले में पानी का टैंकर खाली करवाकर उसकी स्थिति जांची। अधीक्षक अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पाया कि नाला राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा के आवास से लेकर डाबड़ा चौक तक करीब 40 प्रतिशत बंद पड़ा है जबकि 60 प्रतिशत नाले में पानी आगे जा रहा है। अब बंद पड़े 40 प्रतिशत नाले की स्लैब तोड़कर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


नाले की पूरी सफाई के बाद ही मिलेगी राहत
अधिकारियों ने माना कि नाले की पूरी सफाई होने के बाद ही बारिश के दिनों में जलभराव से राहत मिलेगी। इसलिए 40 प्रतिशत हिस्से की स्लैब तोड़कर उसकी सफाई करवाने के काम को जल्द पूरा किया जाएगा। आखिरकार लंबे समय से चली आ रही इस रोड के जलभराव की समस्या के समाधान का रास्ता खुल गया है। इससे रोड के दुकानदारों से लेकर अर्बन एस्टेट निवासियों तक को लाभ मिलेगा।

महासचिव एक्सईएन से बोले, आप करवा रहे राजनीति
जिस समय अधिकारी नाले की जांच करवा रहे थे, उस समय अर्बन एस्टेट टू में नाला विवाद को लेकर राजनीति होने का मामला उठा। इस पर अर्बन एस्टेट टू के महासचिव ने निगम के एक्सईएन पर राजनीति करवाने के आरोप लगा दिए। एक्सईएन से महासचिव ने कहा कि पहले उनके सेक्टर में विकास कार्यों को लेकर राजनीति नहीं होती थी। मगर अब उनके द्वारा दूसरे पक्ष को शिकायत करवाने का रास्ता दिखाने से राजनीति हो रही है। इस बात को लेकर काफी देर तक बहस भी होती रही।
विज्ञापन


डाबड़ा चौक से अर्बन एस्टेट टू के बरसाती नाले की हकीकत जांची गई है। 60 प्रतिशत नाला ठीक है जबकि 40 प्रतिशत नाला मलबा जमा होने के कारण बंद पड़ा है। उसकी स्लैब हटाकर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें