हिसार। लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान (सोनीपत) के साथ शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। लुवास में आयोजित इस कार्यक्रम में लुवास के अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा डॉ. जगतबीर फोगाट व एनआईएफटीईएम संस्थान के कुलसचिव डॉ. जोगिंदर सिंह राणा ने हस्ताक्षर किए। इस सहमति पत्र कार्यक्रम का आयोजन लुवास के मानव संसाधन विकास निदेशालय की तरफ से किया गया।
इस अवसर पर लुवास के अधिष्ठाता पशुचिकित्सा महाविद्यालय डॉ. डीपी शर्मा., मानव संसाधन विकास प्रबंधन निदेशिका डॉ. निर्मल सांगवान, कुलसचिव डॉ. हरीश कुमार गुलाटी, लेखा नियंत्रक डॉ. आरके चंदोलिया, एडीआर डॉ. नरेश जिंदल, डॉ. प्रदीप बामल व एनआईएफटीईएम संस्थान की तरफ से डीन डॉ. आशुतोष उपाध्याय और डॉ. प्रारब्ध सी बडगुज्जर उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ. निर्मल सांगवान ने बताया कि भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक संयुक्त परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। एनआईएफटीईएम संस्थान के कुलसचिव डॉ. जोगिंदर सिंह राणा ने कहा कि इस सहमति पत्र से दोनों विश्वविद्यालयों में उपलब्ध विशेष तकनीकी सुविधाओं का प्रयोग विद्यार्थी कर सकेंगे और इससे छात्र व वैज्ञानिक स्तर पर अनुसंधान के क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।