फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सरकारी व निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कॉलेजों मेें विद्यार्थियों की चहल-पहल फिर से शुरू हो जाएगी। चूूंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है तो विद्यार्थी घर या किसी भी साइबर कैफे से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कुछ कॉलेज भी विद्यार्थियों को आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों की दाखिले से संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 20 से ज्यादा कॉलेज हैं, जिनमें सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी कॉलेज शामिल हैं। कॉलेजों में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 से 28 जून तक चलेगी। 21 से 28 जून तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे। अन्य राज्यों के बोर्डों से पास आउट और वेटेज के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर दाखिले होंगे। 16 जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी।

यहां कर सकते हैं विद्यार्थी आवेदन
राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से कमेटी का गठन किया गया है। अर्न व्हाइल यू लर्न के विद्यार्थियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक सुबह नौ से दोपहर दो बजे यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा कॉलेज बिल्डिंग के एंट्री गेट पर हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली बाईपास स्थित गवर्नमेंट वुमन कॉलेज में भी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। सोमवार से कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


ये किए हैं बदलाव
- विद्यार्थी अधिकतम पांच कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकता है।
- विद्यार्थी अधिकतम दस अंकों की वेटेज ले सकेगा।
- फीस भरने में कॉलेज से चालान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- सिर्फ वेटेज लेने व अन्य बोर्डो से पास आउट होने वाले विद्यार्थियों को डॉक्टयूमेंट्स वेरिफाई कराने पड़ेंगे।
- दसवीं व बारहवीं कक्षा में 60-60 प्रतिशत या इससे अधिक लेने वालों को वेटेज का लाभ नहीं मिलेगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को वेटेज मिलेगी।

ये है कॉलेजों की सीटों का ब्योरा
कॉलेज का नाम कुल सीटों की संख्या
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार -1720
गवर्नमेंट वुमन कॉलेज हिसार -720
गवर्नमेंट कॉलेज बालसमंद - 240
गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला -660
गवर्नमेंट कॉलेज कॉलेज हांसी -830
गवर्नमेंट कॉलेज उकलाना- 160
गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद -500
गवर्नमेंट कॉलेज उगालन -240
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज डाटा -240
एफजीएम गवर्नमेंट पीजी कॉलेज आदमपुर -1030
गवर्नमेंट कॉलेज नलवा -230
महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिल्ला -420
गुरु द्रोर्णाचार्य कन्या कॉलेज मंडी आदमपुर -280
इंपीरियल कॉलेज हिसार - 660
शांति निकेतन कॉलेज लाडवा -480
सिंहराम मेमोरियल कॉलेज सुल्तानपुर -170
एफसी कॉलेज हिसार -1100
जाट कॉलेज हिसार -2170
एसडी महिला कॉलेज हांसी -740
डीएन कॉलेज हिसार -1910

कॉलेज में भी विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही उनकी किसी भी तरह की आशंका का समाधान करने के लिए हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-पीएस रोहिल्ला, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें