हिसार। एस्ट्रोटर्फ पर चल रही सब जूनियर नेशनल वुमन हॉकी प्रतियोगिता में वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। पहला मैच सुबह सात बजे हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा। उसके बाद शाम को साढे़ चार बजे मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी ओर साई के बीच होगा। प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को रेस्ट वाले दिन टीमों ने पसीना बहाया। हर टीम अपनी जीत को लेकर प्रैक्टिस कर रही है। सेमीफाइनल के बाद शुक्रवार को फाइनल मैच होंगे। इस अवसर पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर भूपेंद्र शिरकत करेंगे। वहीं शाम को हॉकी इंडिया के सिलेक्टर बीपी गोविंदा ने खिलाड़ियों से बातचीत की ओर अपने अनुभव साझा किए।
अभी तक हरियाणा टीम की एकतरफा जीत
27 जून से शुरू हुई प्रतियोगिता में अभी तक हरियाणा की टीम ने एक तरफा जीत हासिल की है। हरियाणा की टीम पांच मैच जीत चुकी है। वहीं अब वीरवार को हरियाणा सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। उधर, प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक, सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक, विजेंद्र सहारण सहित अनेक लोग उपस्थित थे।