फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे नायब तहसीलदार की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नायब तहसीलदार पद रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा के लिए शहरभर में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा केंद्रों पर 12 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए प्रशासन की तरफ से 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फैशन ज्वेलरी ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 भी लागू रहेगी। उधर, रोडवेज प्रशासन की तरफ से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें सुबह चार बजे से चलेंगी, जो परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएंगी। हालांकि कुछ परीक्षार्थी देर रात ही रोडवेज बसों व ट्रेनों के माध्यम से शहर पहुंच गए, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सके।

ये वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे परीक्षा के अंदर
पुरूष परीक्षार्थी केंद्र के अंदर कोई कड़ा, अंगूठी, हाथ में बंधा धागा, गले में पहनी जाने वाली चेन, बेल्ट, रुमाल, घड़ी और महिला परीक्षार्थियों के लिए अंगूठी, चूड़ियां, मंगलसूत्र, कानों के झूमके, नाक की नथ, पाजेब, रुमाल, हाथ की घड़ी के अलावा मोबाइल, कैलकुलेटर आदि वस्तुएं परीक्षा केंद्र नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


इन स्कूलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल, पीजीएसडी स्कूल, न्य लाहौरिया पब्लिक स्कूल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सब्जी मंडी, होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, केएल आर्या डीएवी पब्लिक स्कूल, एफसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्मॉल वंडर स्कूल, सीएवी सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्बन स्टेट, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, श्रीराम आइडियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 14, जेएन आर्य गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आईडीडीएवी स्कूल, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल बगला रोड, कैंपस स्कूल हकृवि, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, दर्शन एकेडमी, ब्लूमिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूर्य नगर, विद्या ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल मॉडल टाऊन, सेंट निश्चल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जिंदल मॉर्डन स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें