फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद बेटे बृजेंद्र को लेकर दिल्ली रवाना हुए बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह की जीत के बाद वीरवार को अग्रसेन भवन में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने के बाद उनके पिता बीरेंद्र सिंह बेटे को लेकर सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे बृजेंद्र को मंत्री पद दिलाने की कवायद में जुट गए हैं। इसी के चलते वे बेटे को लेकर वीरवार को ही दिल्ली दरबार के लिए रवाना हो गए।
बीरेंद्र सिंह अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए बेटे को राजनीति में लाना चाहते थे। बेटा बृजेंद्र आईएएस थे, लेकिन परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा बृजेंद्र को टिकट देने की पक्षधर नहीं थी। ऐसे में स्वयं सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की शर्त पर भाजपा से बेटे को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। अब मोदी लहर में बृजेंद्र सांसद बन गए तो बीरेंद्र सिंह डूमरखां उसे मंत्री पद दिलाने के जोड़-तोड़ में लग गए हैं। इसी के चलते हिसार में न तो खुलकर जश्न हुआ न ढोल-नगाड़े बजे और न ही जुलूस निकाला गया। बाकी जिलों में जिस प्रकार शुक्रवार को भाजपाइयों द्वारा जुलूस निकाले गए और जश्न मनाए गए, वहीं शुक्रवार को हिसार शहर में ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल की बात जुबां पर आ ही गई
जीत के बाद बीरेंद्र सिंह वीरवार को अग्रसेन भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके दिल की बात जुबां पर आ गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि हिसार हलके को केंद्र में प्रतिनिधित्व दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बृजेंद्र को मंत्री पद दिए जाने की मांग करेंगे। इसके लिए आज ही दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि कल (शुक्रवार) को पुराने मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें इस्तीफा दिया जाएगा। उसके अगले दिन बृजेंद्र को मंत्री बनाने की मांग उठाई जाएगी। वहां से फारिग होते ही बीरेंद्र सिंह बेटे बृजेंद्र को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें