फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 22 जिले के 1550 सरकारी व निजी स्कूलों ने न पोर्टल पर फीस अपलोड की और न ही बताई सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश में 1550 सरकारी व निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने पोर्टल पर न तो फीस को लेकर कोई जानकारी दी है और न ही पढ़ाई से संबंधित सुविधाओं का जिक्र किया है। इससे निजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मान्यता व अमान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग सकता है। ऐसा न हो, इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश स्तर पर डीईओ को आदेश दिए थे कि वे पंजीकृत सरकारी व निजी स्कूलों का डाटा पोर्टल पर पंजीकरण करवाए, जिससे अभिभावक व विद्यार्थी न भटके। साथ ही स्पष्ट किया है कि संबंधित बीईओ कार्यालय में भी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की लिस्ट को चस्पा करें। इससे बड़ा फायदा यह होगा कि अभिभावकों को पता रहेगा कि किस स्कूल में कितनी फीस है और वे सुविधाओं के नाम पर कितनी फीस ले सकते हैं।
विज्ञापन

- जिला - सरकारी स्कूल - पंजीकृत - पेंडिंग - निजी स्कूल - पंजीकृत - पेंडिंग
- रेवाड़ी - 638 - 537 - 101 - 314 - 187 - 127
- पलवल - 607 - 479 - 128 - 525 - 400 - 125
- करनाल - 779 - 657 - 122 - 510 - 352 - 158
- भिवानी - 747 - 645 - 104 - 426 - 333 - 93
- नूंह - 902 - 804 - 98 - 231 - 184 - 47
- गुरुग्राम - 576 - 567 - 9 - 633 - 561 - 72
- फरीदाबाद - 377 - 377 - 0 - 1175 - 1088 - 87
- अंबाला - 763 - 751 - 11 - 315 - 277 - 38
- यमुनानगर - 920 - 915 - 5 - 359 - 309 - 50
- सिरसा - 833 - 824 - 9 - 335 - 302 - 33
- कुरुक्षेत्र - 778 - 760 - 18 - 311 - 292 - 19
- झज्जर - 520 - 518 - 2 - 363 - 337 - 26
- सोनीपत - 713 - 712 - 1 - 587 - 549 - 38
- पानीपत - 418 - 418 - 0 - 545 - 537 - 8
- चरखी दादरी - 368 - 367 - 0 - 155 - 152 - 3
- रोहतक - 406 - 406 - 0 - 395 - 391 - 4
- हिसार - 868 - 867 - 1 - 678 - 673 - 5
- जींद - 726 - 726 - 0 - 384 - 381 - 3
- फतेहाबाद - 621 - 621 - 0 - 255 - 253 - 2
- कैथल - 594 - 594 - 0 - 342 - 340 - 2
- महेंद्रगढ़ - 724 - 724 - 0 - 268 - 267 - 1
- पंचकूला - 419 - 419 - 0 - 148 - 148 - 0
- कुल - 14297 - 13688 - 609 - 9254 - 8313 - 941
वर्जन
प्रदेश स्तर पर 23,551 सरकारी व निजी स्कूलों में से 22,001 ने पंजीकरण किया है, जिसमें उन्होंने स्कूल का ब्यूरा अपडेट किया है। इनमें फीस से लेकर सुविधाओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। 1,550 स्कूलों ने किसी तरह की कोई जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। जल्दी ही संबंधित डीईओ को आदेश दिए जाएंगे। - जितेंद्र दहिया, सीनियर सेकेंडरी निदेशक, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें