फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में स्ट्रे कैटल फ्री, हादसों से नहीं खुल रही जिला प्रशासन आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिला प्रशासन ने शहर को कैटल फ्री घोषित किया हुआ है, लेकिन लावारिस पशुओं के कारण जिले में हर रोज हादसे हो रहे हैं। इन पशुओं के कारण शनिवार को तो दो लोगों की जान ही चली गई। एक हादसा गांव दुर्जनपुर के सामने तो दूसरा हांसी एरिया में हुआ। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पहला हादसा
चिकनवास गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश खेतीबाड़ी का काम करता था। वह शुक्रवार शाम को खेतों में आया हुआ था। कुछ देर बाद वह वापस बाइक पर खेत से घर निकला। जैसे वह दुर्जनपुर गांव के पास ओवरब्रिज के नजदीक पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने पशु आया गया और बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा
हांसी एरिया में ढाणी गुजरान और ढाणी ठाकरिया के बीच अचानक बाइक के सामने पशु आने से सुलतानपुर निवासी सतपाल की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सतपाल भी खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। खेत से वापस बाइक पर सवार होकर लौट रहा था कि रास्ते में अचानक बाइक के सामने पशु आया गया। बाइक की पशु से टक्कर हो गई और हादसे में वह घायल हो गया। घायल को जब उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तो उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दिसंबर में हो चुकी है पांच की मौत
दिसंबर में लावारिस पशुओं के कारण पांच लोगों की जान जा चुकी है। 11 दिसंबर को बरवाला में दो लोगों की जान चली गई। 19 दिसंबर को किरोड़ी गांव के पास महिला की पशु की टक्कर से मौत हो गई। अब हिसार और हांसी में दो हादसों में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें