फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहली बार हिसार के श्रद्धालु सीधी ट्रेन से पहुंचेंगे हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अब रोडवेज के महंगे सफर की बजाय श्रद्धालु सीधी रेलगाड़ी से महज 140 रुपये में हरिद्वार पहुंच सकेंगे। शनिवार सुबह हिसार से पहली बार सीधी रेलगाड़ी हरिद्वार के लिए रवाना होगी। ट्रेन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दो दिसंबर को सुबह भिवानी में सांसद धर्मबीर और रोहतक में राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दो दिसंबर को सुबह 4:20 बजे हिसार स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी, लेकिन हरी झंडी कौन वीआईपी दिखाएगा, यह प्रोग्राम तय नहीं।
हिसार-हरिद्वार (गीता-गंगा एक्सप्रेस) ट्रेन 30 नवंबर से औपचारिक तौर पर कुरुक्षेत्र से रवाना की गई थी। शनिवार सुबह पहली बार यह ट्रेन हिसार से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14715 हिसार से हरिद्वार के लिए शुरू की गई है। हिसार से सप्ताह में दो बार वीरवार और शनिवार को हिसार से यह ट्रेन रवाना होगी। इस गाड़ी में हिसार से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालु सामान्य दरों पर सफर कर सकेंगे। गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तीन तरह की यात्री टिकटों का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस में 335 रुपये किराया
हिसार से हरिद्वार के लिए रोडवेज की सीधी बस नहीं है। जींद से हरिद्वार के लिए 260 रुपये किराया है। हिसार से जींद के लिए 75 रुपये चुुकाने होते हैं। हरिद्वार के लिए रोडवेज की बस में 335 रुपये चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में रेल का 140 रुपये का सफर काफी सस्ता साबित होगा। गाड़ी में दो कोच 3 एसी, पांच कोच सामान्य, पांच कोच स्लीपर और दो कोच गार्ड के शामिल हैं।
ट्रेन में तीन तरह का स्लैब...
थर्ड ईयर 725 रुपये का भुगतान करना होगा।
स्लीपर में 265 रुपये की ही टिकट लगेगी।
सामान्य कोच में 140 रुपये देनेेे पड़ेंगे।

बार-बार हरी झंडी
इस ट्रेन को सीएम ने 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरी झंडी दिखाई थी। दो दिसंबर को सुबह भिवानी में सांसद धर्मबीर और रोहतक में राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दो दिसंबर को सुबह 4:20 बजे हिसार स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। हालांकि किसी की ओर से झंडी दिखाने का प्रोग्राम तय नहीं है।

सवा दो साल मांग उठाने वाले सांसद को ट्रेन के उद्घाटन का बुलावा नहीं
ऐसा शायद पहली बार हुआ हो, जब कोई ट्रेन चली हो उसे बीच के किसी स्टेशन से हरी झंडी दिखाई हो। ट्रेन शुरू होने को लेकर मुख्य स्थान के सांसद को जानकारी भी न दी जाए। ऐसा कर गीता-गंगा ट्रेन सियासत की ट्रेन बन गई है।
करीब चार दशक से हिसार के लोगों की यह मांग थी। सांसद दुष्यंत ने तीन अक्तूबर 2015 को इस ट्रेन के लिए रेलमंत्री को लेटर लिखा था। इसके बाद 21 अक्तूबर को लेटर नंबर 743 के जरिये हिसार में रेल मंत्री को मांगपत्र सौंपा। इसके बाद 10 अक्तूबर को बीकानेर रेल डीआरएम को यह मांग सौंपी। करीब दो साल बाद यह मांग पूरी हुई तो हिसार के सांसद को बताया ही नहीं गया। कहीं सांसद को क्रेडिट न मिल जाए, इसके चलते इस ट्रेन को हिसार से हरी शुरू नहीं किया गया। ट्रेन को बीच के स्टेशन कुरुक्षेत्र से हरी झंडी दिखाई गई। अगर यह ट्रेन हिसार से शुरू होती तो इनेलो के सांसद को उद्घाटन मौके पर बुलाना पड़ता। इसके बाद बीच के दो अन्य स्टेशन रोहतक और भिवानी में भी भाजपा के सांसद और राज्यमंत्री झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


मैं करीब सवा दो साल से यह मांग लगातार उठा रहा था। डीआरएम से लेकर रेलमंत्री तक सभी से व्यक्तिगत भी मिला। अब ट्रेन शुरू की तो मेरे हिसार से स्टेशन से इसे शुरू किया जाना चाहिए था। इस बारे में मुझे अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं आई है। यह ओछी मानसिकता कही जा सकती है।
-दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें