फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को सौंपी गई रिपोर्ट... लीड समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना में ऑयल मिल में टैंक फटने के मामले में जांच कर रही कमेटी में से श्रम विभाग के अधिकारियों ने डीसी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी में शामिल किए गए तीन विभाग अलग-अलग रिपोर्ट सौंपेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रम विभाग ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें टैंक का फटने का कारण ओवर प्रेशर बताया गया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि कहीं कोई लीकेज नहीं थी। धान के छिलके और अन्य मिक्सचर से जो सॉल्वेंट तैयार किया जा रहा था, उसका स्ट्रीम (भाप) अधिक दे दी गई और ओवर प्रेशर में टैंक फट गया। टैंक फटने के चलते इसी दौरान छिलके को चिंगारी मिल गई और आ लग गई। कमेटी में शामिल अन्य विभागों में से हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी भी विभाग की रिपोर्ट नहीं आई है। सभी विभागों की रिपोर्ट आने के बाद ही कंबाइंड कर सरकार के पास भेजी जाएगी।
दमकल विभाग पहले ही कह चुका एनओसी न दिए जाने की बात
ऑयल मिल में हादसे के बाद दमकल विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची तो उन्होंने पहले ही बोल दिया कि उनसे किसी तरह की इस मिल को एनओसी जारी नहीं की गई थी। वहां अग्निशमन से संबंधित काफी खामियां थीं और यंत्र छोटे थे।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ की रिपोर्ट बाकी
सूत्रों ने दावा किया है कि अभी तक इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ की विभाग की रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंची है। यह रिपोर्ट भी एक से दो दिन के भीतर पहुंच जाएगी। पुलिस की इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में बनाई गई थी जांच कमेटी
पांच नवंबर को हुए इस हादसे में अभी तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। इस पूरे मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने बरवाला एसडीएम के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ के डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर लेबर डिपार्टमेंट और बरवाला के डीएसपी को जांच कमेटी में शामिल किया था।

अभी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले की सही दिशा निर्धारित होगी। -जयपाल, डीएसपी उकलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें