फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ कारण बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
तेज अंधड़ के कारण बिजली की तार टूटने, फॉल्ट आने से आधे से ज्यादा शहर में बिजली सप्लाई बाधित रही। शहर की कई कॉलोनियों और सेक्टरों में तो सुबह तक लाइट ही नहीं आई। कई गांवों में तो रविवार दोपहर तक भी लाइन दुरुस्त नहीं हो पाई। सिटी एरिया में सेक्टर 14, विनोद नगर यानी मिलगेट एरिया प्रभावित रहा। इसके अलावा सिविल लाइन एरिया में चार फीडर बंद हो गए। सातरोड़ सब डिविजन में भी फॉल्ट आने से रायपुर, ढाणी, शिकारपुर, मिर्जापुर सहित कई गांवों में बत्ती गुल हो गई। सिटी, सिविल लाइन सहित पूरा एरिया प्रभावित रहा। तीनों डिविजनों में कम से कम सात से ज्यादा फीडर बंद हो गए। एग्रीकल्चर फीडर तो रविवार रात तक चालू नहीं हो पाए।
सातरोड़ सब डिविजन में शनिवार शाम को आए अंधड़ में कई पेड़ गिरने से लाइनें टूट गईं। जैसे ही देर रात को पेड़ हटाकर लाइनें दुरुस्त की गईं रात को फिर 11 बजे के करीब अंधड़ आ गया। इससे लाइनें फिर प्रभावित हो गईं। बिजली कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त नहीं की। बार-बार सप्लाई दी गई और ट्रिपिंग के कारण वीसीबी (वेक्यूम सर्किट ब्रेकर) बॉक्स फट गया। कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर दो बजे इसे ठीक कर लाइन चालू की। फॉल्ट के कारण रायपुर, शिकारपुर, नियाणा, मिर्जापुर, खोखा, सातरोड़ सहित कई गांवों में 15 घंटे बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

हिसार मेटल 33 केवी में केबल पंक्चर
सिविल लाइन एरिया में भी हिसार मेटल 33 केवी की केबल पंक्चर हो गई। इसके कारण इससे सप्लाई लेने वाले 11 केवी के चार फीडर बंद हो गए। इन चारों फीडर से जितना भी एरिया जुड़ा था, सभी बंद हो गए। इसमें सेक्टर 9-11, अर्बन इस्टेट, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17 भी प्रभावित हुए।
सिटी एरिया में भी आती-जाती रही सप्लाई
सिटी एरिया में भी बिजली प्रभावित रही। विनोद नगर एरिया, सूरजमल एनक्लेव, जवाहर नगर, मिर्जापुर रोड सहित कई एरिया में पूरी रात लाइट नहीं थी। दोपहर तक लाइनें दुरुस्त नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

............................
हिसार मेटल 33 केवी की केबल पंक्चर हो गई थी। इसके कारण 11 केवी के चार फीडर बंद हो गए। कई एरिया में अंधड़ से लाइनें टूट गई थीं। हालांकि काफी एरिया रात को ही चालू कर दिया गया।
- विनीत कुमार, एसडीओ सिविल लाइन

सिविल एरिया के चार, सातरोड़ सब डिविजन के तीन फीडर रहे बंद
- आंधी के कारण एग्रीकल्चर लाइन भी प्रभावित, नहीं हुई रविवार देर शाम तक सप्लाई चालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें