फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 72 करोड़ की लागत से बन रहे थ्री लाइन वॉशिंग स्टेशन का 15 प्रतिशत काम पूरा

विज्ञापन
रेलवे जंक्शन के नए वॉ​शिंग स्टेशन बनाने का चल रहा कार्य।
विज्ञापन
हिसार। हिसार जंक्शन को लंबी दूरी की ट्रेनों से जोड़ने की दिशा में अहम परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक थ्री-लाइन वॉशिंग स्टेशन का लगभग 15 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


परियोजना पूरी होने के बाद एक साथ तीन ट्रेनों की धुलाई और रखरखाव संभव होगा जिससे हिसार से नई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और ठहराव की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। हालांकि परियोजना पूरी करने की समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हिसार जंक्शन पर लंबे समय से वॉशिंग लाइन का अभाव था। इसके कारण नई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा था। नई परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों की धुलाई, रखरखाव और तकनीकी जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नई रेल सेवाएं शुरू करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


सात माह में 15 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

बीकानेर मंडल की इस परियोजना के लिए 72 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। डीआरएम और तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद निर्माण शुरू हुआ। वर्तमान में भूमि समतलीकरण सहित प्रारंभिक निर्माण कार्य तेजी से जारी है और करीब 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

600-600 मीटर लंबी बन रही हैं तीन वॉशिंग लाइनें

सूर्य नगर रेलवे फाटक के निकट रेलवे भूमि पर 600-600 मीटर लंबी तीन आधुनिक वॉशिंग लाइनें विकसित की जा रही हैं। इन पर अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे एक साथ तीन ट्रेनों की धुलाई, सफाई और रखरखाव किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों के परिचालन में भी तेजी आएगी।

वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

हिसार जंक्शन पर पिछले एक दशक से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और ठहराव की मांग उठती रही है। व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद पर्याप्त लंबी दूरी की रेल सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि वॉशिंग स्टेशन बनने के बाद इस दिशा में बड़ा बदलाव आएगा।

परियोजना को जल्द पूरा करने का प्रयास

बीकानेर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि वॉशिंग स्टेशन का निर्माण तेज गति से चल रहा है और 15 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर हिसार जंक्शन से लंबी दूरी की नई ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें