फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बनी अवैध 15 डेयरी को ध्वस्त किया

Thu, 03 Dec 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो की एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के दस्ते ने बुधवार को 15 अवैध डेयरी को ध्वस्त किया गया। दस्ते ने भारी पुलिस की मौजूदगी में बीस साल पुराने अवैध निर्माणों को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने कुछ समय पहले सीएम विंडो में शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने पड़ाव एरिया में सड़क पर कब्जा कर रखा है।

इन स्थान पर पशुओं की डेयरी चलाई जा रही है। सड़क की जमीन को खाली कराया जाए। निगम की ओर से इन कब्जा धारकों को धारा 238 के तहत नोटिस जारी किए गए थे।

अवैध कब्जे हटाकर रोड खाली करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद भी कब्जा धारकों ने सड़क की जमीन को खाली किया।

निगम की टीम बुधवार को एक्सईएन रामजीलाल, एमई प्रवीण, एमई जगदीश, सचिव वीरेंद्र कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप बैनीवाल, राहुल मोर, सुरेंद्र  के नेतृत्व में दस्ता पड़ाव चौक पहुंचा। 

इसके लिए राजेंद्र कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।  निगम ने यहां मुनादी करते हुए लोगों को कब्जे खाली करने का निर्देश दिया।

तय समय के बाद निगम ने जेसीबी मशीनों की मदद से करीब 15 निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। जिसको देखकर कुछ लोगों ने विरोध किया।

विरोध करने वालों का आरोप था कि उन्हें निगम की ओर से नोटिस जारी नहीं किया गया। कब्जा हटाने के लिए उन्हें समय नहीं दिया गया।

निगम अधिकारियों ने बताया कि इस जगह पर करीब 40 साल से कब्जा किया गया था। सड़क की जमीन पर अवैध निर्माण करते हुए यहां कमरे बनाए गए थे।

जिसमें पशुओं को रखकर डेयरी का काम किया जाता था। सड़क की जमीन पर कब्जा किए जाने के चलते यहां से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

दो घंटे से अधिक समय लगा
निगम को 150 मीटर लंबी सड़क के एरिया को खाली कराने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान पुलिस के 20 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। निगम के अधिकारियों ने मौके की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें