फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने सफाई अभियान की दौरान प्लानिंग फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने सफाई अभियान तो चलाया मगर अधिकारी अच्छी प्लानिंग नहीं कर पाए। कर्मचारी सफाई अभियान में शामिल हो गए और तीनों वार्डों को चमकाने में लग गए, लेकिन बाजारों से दोपहर तक कचरा भी नहीं उठ पाया। बाजारों में व्यापारी फोन करते रहे कि कचरा उठा ले जाओ। त्योहार है कम से कम आज तो कचरा उठा लो। व्यापारियों के फोन करने पर दोपहर को कचरा उठाया गया। कई स्थानों से तो कचरा उठाया ही नहीं गया अधिकारियों का जवाब था कि आज कर्मचारी थके हुए हैं बाकी सफाई का काम कल होगा।
तीन वार्डों से निकाला 28 टन कचरा
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि रेखा सैनी के वार्ड, सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी और डिप्टी मेयर भीम महाजन के वार्ड से 28 टन के करीब कचरा निकाला गया है। जिसमें 4 ट्रॉलियां भरी गईं और 3 क्यूब के 10 डस्टबिन भरे गए। साढ़े सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ जो आठ बजे तक चला। इसके बाद करीब 3 घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ जगह पर झाड़ू मारते दिखे निगम के ईओ और डिप्टी मेयर
सफाई अभियान की फोटो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी। डिप्टी मेयर की फेसबुक वॉल पर लगी फोटो में साफ जगह पर झाड़ू मारते निगम के ईओ इंद्रजीत कुलड़िया, एमई संदीप और डिप्टी मेयर भीम महाजन खुद दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट हुए कि निगम के अधिकारी व डिप्टी मेयर साफ जगह पर झाड़ू मार रहे हैं। हालांकि डिप्टी मेयर ने कहा वहां गोबर पड़ा था उसे साफ किया गया है। व्यापारी आशीष जैन ने कहा कि अगर इस फोटो को देखकर कोई ये साबित कर दे कि आप लोगों ने यहां से कचरा या गोबर साफ किया है तो मैं 5 सौ का नकद इनाम देने को तैैयार हूं।

ऐसी कोई बात नहीं है। पूरे शहर में सफाई हुई है। तीनों वार्डों से करीब 28 टन कचरा बाहर निकाला है। शहर का औसतन कचरा 150 टन के करीब है।
- सुभाष सैनी, सीएसआई नगर निगम।
---------------------
36 हजार की झाड़ू खरीदकर तीन वार्डों से निकाला 28 टन कचरा, बाजारों से कचरा उठाया ही नहीं
माई सिटी पर ...... फोटो संख्या 59
- व्यापारी करते रहे फोन आज त्योहार है कम से कम बाजार में सफाई तो करवाओ
- अधिकारी बोले थक गए हैं, बाकी कल उठाएंगे कचरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें