फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी अफवाह ने फैलाएं, भ्रष्टाचार के सबूत दे इनेलो : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इनेलो के पास अगर भ्रष्टाचार की सीडी है तो इसका प्रमाण दे हम जांच करवाएंगे वरना झूठी अफवाह न फैलाए। आरोप लगाने वालों को पता है कि उन्हें कैसे परिणाम भुगतने पड़े हैं। वो इस बारे में ज्यादा जानते हैं। अगर कोई प्रमाण है तो जनता के सामने लेकर आएं। जांच होगी अगर कोई दोषी होगा तो बख्शा नहीं जाएगा। बीजेपी सरकार पारदर्शिता से काम करती है। यह बात रविवार को आजाद नगर स्थित कबीर छात्रावार में स्व. महाबीर की 7वीं पुण्य तिथि पर जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कही। उन्होंने इसके बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व हुड्डा पर भी निशाना साधा।
पॉलिसी के तहत ली है जमीन लाला जी की दुकान नहीं
बराला ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग गुरुग्राम में पार्टी ऑफिस खरीदे जाने के बारे सवाल उठ रहे हैं। उन्हें यह पता होना चाहिए की ये पॉलिसी हुड्डा सरकार के समय ही बनी थी। उन्होंने अशोक तंवर के लिए सीधे कहा कि हमारे बहाने वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अंदरूनी तीर चला रहे हैं। बीजेपी सरकार में सब पारदर्शिता के साथ काम होते हैं। हुडा की जो पॉलिसी है उसमें प्लॉट के लिए कोई पार्टी आवेदन कर सकती थी। ये लाला जी की दुकान नहीं है। गुरुग्राम में हमने आवेदन किया तो हमें प्लॉट अलॉट हो गया।
विज्ञापन

पूर्व और वर्तमान सरकार के काम काज करने के तौर-तरीकों में जमीन आसमान का अंतर
पूर्व की सरकारों में जहां मुख्यमंत्री सत्ता दल विधायक के क्षेत्र में ही जनसभा कर विकास कार्यों की घोषणाएं करते थे वहीं वर्तमान सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दो वर्षों के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। चाहे संबंधित विधानसभा क्षेत्र में किसी भी राजनैतिक दल का विधायक क्यों हो। सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत घोषित किए गए विकास कार्यों को तीव्र गति से अमली जामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एवं जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे है। प्रदेश सरकार ने सालाना बजट में लगभग दो गुणा बढ़ा कर इसे एक लाख करोड़ से भी अधिक का कर दिया है। नलवा विधानसभा क्षेत्र में भी नहरी व पेयजल की कमी है। इस व्यवस्था से इस क्षेत्र में नहरी जल की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र को अधिक पानी मिलेगा। उन्होंने घोलू गुर्जर को भाजपा में शामिल होने पर आश्वासन दिया कि पार्टी में उनका पूरा मान-सम्मान होगा।
बीजेपी में शामिल होने वालों को समान रूप से मान-सम्मान दिया जाता : गुर्जन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने स्व. महाबीर गुर्जर को श्रद्धासुमन अर्पित करने उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी में शामिल होने वालों को समान रूप से मान-सम्मान दिया जाता है। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी हित में जो जितनी मेहनत करेगा पार्टी में उसे उतना ही ऊंचा पद मिलेगा। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पहले जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 20 किलोमीटर प्रतिदिन निर्माण की योजना थी जो बढ़ा कर 30 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया था। मोदी सरकार ने अब इसे बढ़ा कर सड़क निर्माण 70 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया है।
विज्ञापन

विश्व में भारत का रुतबा बढ़ा
मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जब से केन्द्र में मोदी सरकार आई है विश्व में भारत का रुतबा बढ़ा है। वो चाहे 21 जून को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हो, चाहे आतंकवाद के खात्मे के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हो या अन्य विदेश नीति। इस अवसर पर वेयर हाउस बोर्ड के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, चेयरमैन जोगीराम सिहाग, ओएसडी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव करणसिंह रानोलिया, महामंत्री आशा खेदड़ व सुजीत कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, मंदीप मलिक, पूर्व मंत्री छत्रपाल, रवि सैनी आदि उपस्थित रहे।

-महाबीर की 7वीं पुण्य तिथि पर बोले सुभाष बराला, आरोप लगाने वालों को पता है कैसे परिणाम भुगतने पड़े हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें