हिसार। अव्यवस्थाओं के बीच जिले में रविवार को 7 हजार 134 विद्यार्थियों ने नियम 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा दी। प्राइवेट स्कूलों में सरकारी खर्च पर पढ़ने के सपने पाले हुए बच्चों में से किसी को डेस्क मिला तो किसी को टाट पर ही बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। बच्चों की परीक्षा केंद्र के अंदर चल रही थी तो दो घंटे तक बाहर धूप में खड़े रहकर अभिभावकों ने अपना इम्तिहान दिया। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली।
दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं और 12वीं कक्षाओं के लिए 8356 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। मगर इसमें से 1222 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे, जबकि 7134 परीक्षा में बैठे। अब इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को जारी होगा।
19 अप्रैल को निकलेगा पहला ड्रॉ
18 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उसके अगले दिन 19 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ के जरिये विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। 22 से 24 अप्रैल तक स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा। स्कूल चुनने के लिए विद्यार्थियों से च्वाइस भरवाई गई है। इसके बाद दूसरा ड्रॉ 25 अप्रैल को निकाला जाएगा। 29 अप्रैल से 1 मई तक दूसरे चरण के दाखिले करवाए जाएंगे। उसके बाद भी अगर कोई विद्यार्थी बचेगा तो तीसरा ड्रॉ निकालने पर शिक्षा विभाग विचार करेगा।
11वीं में दाखिला लेने वालों का नहीं लिया पेपर, छात्रा को बाहर निकाला
बीईओ कार्यालयों में लिस्ट लगाने के बाद भी 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा नहीं ली गई। हिसार द्वितीय खंड के सुशीला भवन में बनाए गए परीक्षा केंद्र से एक छात्रा को इसीलिए बाहर निकाल दिया गया। छात्रा को बताया गया कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट नहीं आने के कारण 11वीं में दाखिले के इच्छुक किसी भी विद्यार्थी का पेपर नहीं लिया गया है।
ब्लॉक का नाम-- नारनौंद
कक्षा.......कुल........उपस्थित......अनुपस्थित
दूसरी...... 74........64.........10
तीसरी..... 52...... 46......6
चौथी.......79......67......12
पांचवीं......63......57......6
छठी...... 85......74......11
सातवीं......71......61......10
आठवीं......54......49......5
नौवीं......54......47 ......7
दसवीं ......29 ......23 ......6
बारहवीं ......10 ......9 ......1
ब्लॉक का नाम-- उकलाना
कक्षा......कुल......उपस्थित......अनुपस्थित
दूसरी......108......80......28
तीसरी......105......80......25
चौथी ......97......79......18
पांचवीं......117......91......26
छठी......117......93 ......24
सातवीं......110......80......30
आठवीं ......89......73...... 16
नौवीं......91......77......14
दसवीं......46......29......17
बारहवीं ......13......10......3
ब्लॉक का नाम-- बरवाला
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 118 - 107 - 11
तीसरी - 91 - 81 - 10
चौथी - 89 - 75 - 14
पांचवीं - 90 - 80 - 10
छठी - 94 - 83 - 11
सातवीं - 77 - 70 - 7
आठवीं - 75 - 67 - 8
नौवीं - 69 - 60 - 9
दसवीं - 42 - 35 - 7
बारहवीं - 13 - 9 - 4
ब्लॉक का नाम-- आदमपुर
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 95 - 78 - 17
तीसरी - 100 - 87 - 13
चौथी - 100 - 87 - 13
पांचवीं - 110 - 93 - 17
छठी - 80 - 66 -14
सातवीं - 105 - 92 - 13
आठवीं - 114 - 97 - 17
नौवीं - 72 - 60 - 12
दसवीं - 39 - 33 - 6
बारहवीं - 16 - 13 -3
ब्लॉक का नाम-- अग्रोहा
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 31 - 26 - 5
तीसरी - 17 - 15 - 2
चौथी - 20 - 16 - 4
पांचवीं - 28 - 24 - 4
छठी - 18 - 16 - 2
सातवीं - 20 - 16 - 4
आठवीं - 17 - 12 - 5
नौवीं - 10 - 8 - 2
दसवीं - 3 - 3 - 0
बारहवीं -1 - 1 - 0
ब्लॉक का नाम-- हांसी प्रथम
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 296 - 237 - 59
तीसरी - 182 - 158 - 24
चौथी - 219 - 184 - 35
पांचवीं - 207 - 180 - 27
छठी - 236 - 198 - 38
सातवीं - 194 - 171 - 23
आठवीं 194 - 167 - 27
नौवीं - 186 - 155 - 31
दसवीं - 71 - 56 - 15
बारहवीं - 22 - 14 - 8
ब्लॉक का नाम-- हांसी द्वितीय
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 13 - 8 - 5
तीसरी - 18 - 10 - 8
चौथी - 11 - 8 - 3
पांचवीं - 7 - 4 -3
छठी - 23 - 17 - 6
सातवीं - 15 - 13 - 2
आठवीं - 23 - 15 - 8
नौवीं - 8 -5 - 3
दसवीं - 6 - 6 - 0
बारहवीं -1 - 1 - 0
ब्लॉक का नाम--- हिसार प्रथम
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 357 - 333 - 24
तीसरी - 300 - 277 - 23
चौथी - 292 - 270 - 22
पांचवीं - 333 - 303 - 30
छठी - 382 - 305 - 77
सातवीं - 257 - 221 - 36
आठवीं - 265 - 241 - 24
नौवीं - 220 - 194 - 26
दसवीं - 108 - 93 - 15
बारहवीं - 14 - 10 - 4
ब्लॉक का नाम-- हिसार द्वितीय
कक्षा - कुल - उपस्थित - अनुपस्थित
दूसरी - 85 - 72 - 13
तीसरी - 74 - 63 - 11
चौथी - 74 - 64 - 10
पांचवीं - 78 - 66 - 12
छठी - 118 - 102 - 16
सातवीं - 77 - 70 - 7
आठवीं - 74 - 62 -12
नौवीं - 60 - 52 - 8
दसवीं - 34 -27 -7
बारहवीं -4 - 3 - 1
नियम 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। अब 18 अप्रैल को रिजल्ट जारी होगा। 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की परीक्षा दसवीं का रिजल्ट आने के बाद होगी। उसकी तारीख की घोषणा भी बाद में की जाएगी।
-इंद्रजीत कौर, बीईओ, हिसार-प्रथम