फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद में तोल में मिली गड़बड़ी, मार्केट कमेटी सचिव ने मौके पर पहुंच करवाया ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों के तौल में एक किग्रा. तक मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव ने मौके पर पहुंचकर ठीक कराया तौल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद (हिसार)। अनाज मंडी में चल रही सरसों की खरीद को लेकर किसानों ने एक आढ़ती पर तोल में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। किसानों ने इसकी शिकायत मार्केट कमेटी के सचिव से की तो उन्होंने को ऑपरेटिव सोसायटी को पत्र लिखकर उनको सूचित किया। दरअसल, सरसों की खरीद में गैबी नगर गांव का दिन था। गांव के किसान शीलू दलाल, चेतन, बलबीर, दीपक, प्रकाश, सत्यवान, किताब सिंह, ईश्वर ने बताया कि वह दिन के हिसाब से अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए नारनौंद अनाज मंडी में लेकर आए हुए थे। सरसों की हैफेड द्वारा खरीद करने के बाद जब उनकी सरसों हैंडलिंग एजेंट कृष्ण कुमार द्वारा तौली जा रही थी तो उनको कुछ शक हुआ। जब वह किसी दुकान से कंप्यूटराइज कांटा लेकर आए और सरसों के कट्टों को फिर से तौला तो सभी कट्टों में वजन से ज्यादा सरसों पाई गई। कट्टों में 700 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक सरसों ज्यादा तौली गई थी। किसानों ने इसकी शिकायत मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार लोहान से की। कमेटी सचिव ने मौके पर पहुंचकर सरसों को दोबारा से तोलकर ठीक करवाया गया, तब जाकर किसान शांत हुए।
सरसों की खरीद के लिए कोऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से हैफेड सरसों की खरीद कर रही है। नारनौंद को ऑपरेटिव सोसायटी ने तीन हैंडलिंग एजेंट नियुक्त किए हैं। इनमें से सरसों में जो गड़बड़ी मिली, वह कृष्ण कुमार नामक एजेंट की खरीदी गई सरसों में मिली। हैंडलिंग एजेंट बनने के लिए आढ़तियों से पांच लाख सिक्योरिटी जमा करवाई जाती है, जिसकी एवज में आढ़ती को कमीशन मिलता है। कुछ अनाज मंडियों में मार्केटिंग सोसायटी द्वारा हैंडलिंग एजेंट के माध्यम से खरीद की जा रही है तो कही पर को ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा सीधी खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
मुझे फोन के माध्यम से तौल में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर सभी कट्टों का दोबारा से तौल करवाया तो अधिकतर कट्टों में ज्यादा वजन मिला। जिनका दोबारा से तौल करवाकर वजन ठीक करवा दिया गया है। कार्यवाही के लिए कोऑपरेटिव सोसायटी को पत्र लिख दिया है। आगे से इस तरह की गड़बड़ी न हो, उसके लिए सोसायटी सदस्यों को बोल दिया है।
विज्ञापन

-रामकुमार लोहान, सचिव मार्केट कमेटी, नारनौंद
वर्जन
सूचना के बाद तौली गई सरसों को चेक करवाकर ठीक करवा दिया है। भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी नहीं आने दी जाएगी। हैंडलिंग एजेंट ने कांटे में कुछ खराबी की वजह बताई है।
- संजीव कुमार, ब्रांच मैनेजर, कोऑपरेटिव सोसायटी, नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें