अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टरवासियों ने एलान किया कि किसी कीमत पर इन्हांसमेंट अदा नहीं करेंगे। इन्हांसमेंट के विरोध में सोमवार को हुडा दफ्तर का घेराव करेंगे। अधिकारियों से इन्हांसमेंट की पूरी केलकुलेशन सीट लेंगे। सरकार से इसे वापस करने की मांग करेंगे। सरकार ने ऐसा नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। रविवार को सेक्टर 16-17 के सत्संग भवन में सभी आरडब्ल्यूए ने एक मीटिंग की। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान जितेंद्र श्योराण ने की। मीटिंग के दौरान आंदोलन करने का फैसला लिया गया। इस दौरान सेक्टरवासी हुडा अधिकारियों पर जमकर बरसे। इन्हांसमेंट व हुडा के विरोध में सेक्टरवासियों ने नारेबाजी भी की। मीटिंग को संबोधित करते हुए दलबीर किरमारा ने कहा कि हुडा की इस कार्रवाई से सभी सेक्टरवासी परेशान हैं। जिस प्रकार सेक्टर 9-11 के लोगों ने इन्हांसमेंट के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी उसी प्रकार इस बार भी आंदोलन चलाया जाएगा। सेक्टरवासियों ने कहा कि हुडा के अधिकारी बेइमान हैं। अगर अब इन्हासमेंट के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी भविष्य में हमारे बच्चे हमको गाली देंगे कि हमारे मता-पिता ने हमारे लिए कुछ नहीं किया।
करेंगे सेक्टवासी हुडा कार्यालय में प्रदर्शन
हुडा अधिकारियों सेक्टरवासियों पर थौंपी गई इन्हांसमेंट के खिलाफ सोमवार को हुडा कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। सभी सेक्टरों में बनी वेलफेयर एसोसिएशन व सभी संस्थाएं एकजुट होकर हुडा के खिलाफ अपना मोर्चा खोलेंगी। इसके बाद हुडा अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
सेक्टरवासियों में रोष
प्रधान जितेंद्र जितेंद्र श्योराण ने कहा कि सेक्टर 16/17 में और अन्य सेक्टरों पर हुडा की ओर से थौंपी गई इन्हांसमेंट से सभी सेक्टरवासियों में रोष है। फैसला लिया गया की कोई भी सेक्टरवासी यह इन्हांसमेंट जमा नहीं करवाएगा।
प्रदेश के लोगों को एक होना पड़ेगा : दलबीर किरमारा
दलबीर किरमारा ने कहा कि हुडा अधिकारियों ने तो खेल बना लिया है। दशकों से बसे लोगों को उजाड़ने के लिए इस तरह से नोटिस भेजे जा रहे हैं। हजारों रुपये की इन्हांसमेंट कैसे चुका सकते हैं। पूरे हरियाणा के लोगों को एक होना पड़ेगा
-----------------------------------------
इन्हांसमेंट के नाम पर नहीं होने देंगे अवैध वसूली
सेक्टर 9-11 प्रधान प्रवीण जैन ने कहा कि इन्हांसमेंट के नाम पर यह अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। पहले सेक्टर 9-11 में भारी भरकम इन्हांसमेंट भेजी थी। हमने रिकॉर्ड मांगा। अपनी लड़ाई को चंडीगढ़ सीएम तक लेकर गए। बाद में इसे 45 रुपये गज कर दिया था।
-----------------
ये रहे मौजूद
मीटिंग में सेक्टर 9-11 आरडब्लयूए के प्रधान प्रवीण जैन, डीबी गुप्ता, सेक्टर-13 से अमर लाल बूरा, सुभाष सैनी, अर्बन एस्टेट से राम निवास अदमपुरिया, कृष्ण सिंधु, मुलखराज मेहता, शिशुपाल सैनी, भूप सिंह, त्रिलोक बंसल, राजेन्द्र जांगड़ा, अनिल जलंधरा, सूबे सिंह लाठर, डॉ. दांडी, राजेश श्योराण, सुनील खेड़ा और भारी संख्या में सेक्टरवासी मीटिंग में मौजूद रहे।
---------------------------------------
राज्य स्तर पर संगठित होकर लडे़ंगे
स्टेट सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान यशबीर मलिक ने कहा कि हिसार के अलावा रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित कई जिलों में इन्हांसमेंट की लिस्ट आई है। सभी जिलों में डीसी व संपदा अधिकारी के जरिए सीएम के नाम ज्ञापन देंगे। अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो एक अप्रैल से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा से इन्हांसमेंट शब्द को ही खत्म करा देंगे।
--------------------------
सेक्टर 1-4 आरडब्ल्यूए ने लिया प्रदर्शन का फैसला
सेक्टर 1-4 आरडब्ल्यूए की मीटिंग सेक्टर 1 -4 के सामुदायिक केंद्र में प्रधान कर्नल चतर सिंह गोयत की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में फैसला लिया गया कि सेक्टर पर गलत तरीके से इन्हांसमेंट थौंपी गई है। इसका कानूनी तौर पर भी विरोध करते हुए चुनौती दी जाएगी। कोई भी सेक्टरवासी इन्हांसमेंट नहीं भरेगा। 19 मार्च को हुडा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
-----------------------------------
नोटिस भेजा तो हुडा अधिकारियों पर दर्ज कराएंगे क्रिमिनल केस
एडवोकेट अनिल जलंधरा ने कहा कि अगर हुडा की ओर से हमें इन्हांसमेंट का नोटिस आया तो हुडा के प्रशासक दिनेश यादव तथा संपदा अधिकारी सुमित के खिलाफ धारा 420, 467,468 ,471 व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराऊंगा।