हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल की छत से गिरने पर कोहली गांव वासी 55 वर्षीय रामनिवास की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। कोहली गांव वासी रामनिवास पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उनका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मानसिक परेशानी के चलते वे अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।