फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 72 दिन बाद अल्ट्रासाउंड कराने वालों के लिए आई राहत की खबर --------

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आखिर 72 दिन बाद अल्ट्रासाउंड करवाने वाली महिलाओं के लिए राहत खबर आई। नागरिक अस्पताल की एक मात्र अल्ट्रासाउंड मशीन को वीरवार रात को ठीक कर दिया गया। शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए गए।
नौ नवंबर को मशीन खराब हो गई थी। मशीन के की-बोर्ड में टेक्निकल फॉल्ट आने से अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए थे। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। महिलाओं को हाई रेट पर प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा। अमर उजाला ने 13 जनवरी के अंक में इस बारे में विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। शनिवार के अंक में समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को डीसी निखिल गजराज ने इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। सोमवार को ही मशीन ठीक कराने के आदेश जारी किए। टेक्निकल टीम को दिल्ली से आना था। इस कारण टीम ने इसके लिए तीन दिन का समय मांगा। टीम ने बताया कि इस मशीन के कुुछ पार्ट दूसरे राज्यों से आएंगे। बुधवार को मशीन के पार्ट उपलब्ध होने पर वीरवार सुबह टीम ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मशीन को ठीक किया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए 79 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड
शुक्रवार को काम सुचारु रूप से शुरू हो गया। शुक्रवार को 79 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो हुए। इनमें 36 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के और 43 अल्ट्रासाउंड सामान्य महिलाओं के हुए।
विज्ञापन

..............................
वर्जन
अल्ट्रासाउंड मशीन को दिल्ली से टेक्निकल विशेषज्ञों ने ठीक किया। वीरवार देर शाम तक मशीन के खराब हुए की-बोर्ड की जगह नए की-बोर्ड को इंस्टॉल कर दिया गया। शुक्रवार सुबह अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए।

गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत, आखिर 72 दिन बाद अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक,
नौ नवंबर को खराब हुई थी मशीन, अमर उजाला टीम ने की थी समस्या की लाइव कवरेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें