फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा प्रदेश की जनता को चुनाव का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि तीन साल में जनता को भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा अच्छे से समझ आ गया है। अब जनता को समझ आने लगा है कि कमल का फूल उनकी सबसे बड़ी भूल थी। समाज का हर वर्ग इस सरकार से पीड़ित है। बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहा है। वे मंगलवार को बरवाला हलके के गांव नियाणा में श्री शिव गोशाला के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने सभी वर्गों से बहुत से वायदे किए थे। भाजपा ने युवाओं से वादा किया था कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। नौकरी न मिल पाने पर 9 हजार रुपये महीने का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही विदेशों से काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने इन वादों को भूल गई। पिछले तीन सालों में कुल 7,853 लोगों को ही सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला हैं यानि कि हर साल मात्र 2500 लोगों को नौकरी मिल सकी है जबकि वादा था हर साल 40,000 नौकरियां देने का। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में विकास के काम ठप्प हैं और चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल में हरियाणा भाईचारे की नीव पर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा था, अब भाजपा ने उस पर ब्रेक लगा कर रोकने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार में बरवाला हलका अपने आप को अनाथ महसूस कर रहा है। हलके के लोग चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को बरवाला हलके के लोग आज भी याद कर रहे हैं। फतेहाबाद में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 26 नवंबर को होने वाली दलित महापंचायत के लिए न्यौता दिया। मौके पर पूर्व विधायक विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता सुरेश घोड़ेला, धर्मवीर गोयत, बीर सिंह दलाल, पूर्व चेयरमैन अजीत भगाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें