अधीक्षक अभियंता से मिला प्रतिनिधिमंडल
हिसार। गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन जिला का प्रतिनिधिमंडल जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता से विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मिला। अधीक्षक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को कच्चे कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। यूनियन के जिला प्रधान चंद्रप्रकाश नागर ने बताया कि यदि सात दिसंबर तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन 8 दिसंबर को मॉडल टाउन कैंपस कार्यालय पर विरोध धरना देगी, जिसको राज्य प्रधान विरेंद्र डंगवाल संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों की मांगों में न्यूनतम वेतन, बैंक में खाता, पहचान पत्र देना, मृत्यु उपरांत पांच लाख रुपये देना, ईपीएफ और ईएसआई कार्ड बनाना, समान काम-समान वेतन लागू करना आदि मांगों का समाधान करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान चंद्रप्रकाश नागर, सूरज प्रकाश भाटिया, हरीश चावला, गंगाराम मौण, सुरेंद्र मान, रमेश आहुजा, नरेश गौतम, ऋषि प्रकाश ढांडा, प्रीतम सिंह, सुरेश कुमार, दीपक लोट और दर्शन जग्गा आदि भी शामिल थे।