फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा से आए 44 कर्मचारियों में से 36 को वापस भेजेगा निगम , बदले में सक्षम कर्मचारी मांगे ---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हुडा से निगम में आए कर्मचारियों में से आठ कर्मचारियों को छोड़कर अन्य को निगम वापस भेजेगा। ज्वाइंट कमिश्नर ने इस मामले को लेकर हुडा एडमिनिस्ट्रेटर को लेटर लिखा है।
पत्र में लिखा है कि हमें आठ कर्मचारियों को छोड़कर बाकी किसी को वापस भेजने में कोई आपत्ति नहीं है। मगर हमें सेक्टरों से संबंधित सफाई, सीवरेज, पंप हाउस सहित फील्ड स्टाफ के जितने भी कर्मचारी हैं, उन्हें निगम में भेज दो। हमें सक्षम कर्मचारी चाहिए। लेटर में लिखा कि हुडा द्वारा पानी और सीवरेज के कनेक्शन संबंधित स्वीकृति प्राप्त की जा रही है। इसके अलावा प्लॉट बेचने सहित कई तरह से की जा रही इनकम में से निगम को निर्धारित हिस्सा नहीं दिया जा रहा। निगम के पास पहले ही फंड की कमी है। ऐसे में 44 कर्मचारियों में से 36 कर्मचारियों को वापस भेजने में कोई आपत्ति नहीं है। सेक्टरों को जब निगम के हैंडओवर कर दिया गया, तब हुडा ने सेक्टरों की सड़कें, पार्क स्ट्रीट लाइट संबंधित सर्विस तो स्थानांतरित कर दी, लेकिन स्टाफ तो उपलब्ध नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्टाफ रखेगा निगम
जेई - रामदिया शर्मा
सुपरवाइजर-जयबीर
सुपरवाइजर-राजबीर
सुपरवाइजर-रामनिवास
वाटर पंप ऑपरेटर- सतीश कुमार
वाटर पंप ऑपरेटर- राजपाल
चौकीदार- सुरेश कुमार
चौकीदार- सत्यनारायण

हुडा की तरफ से डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों को वापस मांगा गया था। हमने लिस्ट बनाकर भिजवा दी गई है। हमने हुडा से सेक्टरों की सड़क, स्ट्रीट लाइट और पार्क संबंधित सक्षम कर्मचारी मांगे हैं। -जयबीर यादव, ज्वाइंट कमिश्नर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें