फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार-चंडीगढ़ एनएच पर बाड्डो पट्टी टोल प्लाजा का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार से चंडीगढ़ राजमार्ग पर बाड्डो पट्टी गांव में टोल प्लाजा पर ट्रायल बेस शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों की जेबें ढीली होने वाली हैं। हर रोज दो-दो लाइनों से वाहनों का आवागमन हो रहा है। ट्रायल बेस के दौरान वाहन चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
कंपनी की ओर से नियुक्त कर्मचारी हर रोज तीन शिफ्टों में सर्वे करके वाहनों की संख्या का रिकॉर्ड तैयार करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही कंपनी की ओर से टोल वसूलना शुरू कर दिया जाएगा। नियम के दायरे में आने वाले वाहन चालकों का मासिक पास बनाया जाएगा। टोल प्लाजा के एक किलोमीटर के दायरे में करीब छह गांव आते हैं, जिनका कंपनी की ओर से नि:शुल्क पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से लगभग 200 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिन्होंने अपना काम करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ मार्ग पर बने इस टोल नाके से प्रतिदिन हजारों की संख्या में आवागमन होता है।
आसपास के गांवों के युवकों को मिलेगा रोजगार
बिछपड़ी गांव के सरपंच सुनील भ्याण ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वजह से आपराधिक गतिविधियों पर भी ब्रेक लग जाएगा। आसपास के गांवों के बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा।
इन वाहनों को मिलेगी टोल से छूट
भारतीय थलसेना, वायुसेना, एयरफोर्स, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस अंत्येष्टि वाहन, केंद्र और राज्य सरकार के कार्यस्थ वाहन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विदेशी राजनयिक, पुलिस वाहनों को छूट रहेगी।
25 साल तक चुकाएंगे टोल टैक्स
कंपनी नेशनल हाईवे 52 पर 25 साल तक टोल वसूल करेगी। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले निजी वाहन चालकों के तय शुल्क पर मासिक पास बनाए जाएंगे। हिसार जिले के कॉमर्शियल वाहनों के शुल्क में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


हाईवे के नियमानुसार टोल नाके के नजदीक के गांवों के निजी वाहन चालकों का मासिक पास बनाया जाएगा। मासिक पास बनने के बाद वाहन चालक को पूरे महीने आवागमन कर सकता है।
-दीपक सिंह सोनी, प्रोजेक्ट मैनेजर टोल कंपनी


फोटो 22
एक किलोमीटर में आने वाले छह गांवों के लोगों का बनेगा नि:शुल्क पास
टोल कंपनी की ओर से 200 कर्मचारियों की नियुक्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें