अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चुनाव प्रबंधन कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए काम करेगी। छह सदस्यीय प्रबंधन कमेटी में हिसार से प्रवीण जैन को शामिल किया गया है।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रबंधन के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसमें ललित बतरा को संयोजक, विरेंद्र गर्ग को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
करनाल से अशोक, गुरुग्राम से कमल, बहादुरगढ़ से संजीव सैनी का चयन
कमेटी में करनाल से अशोक भंडारी, गुरुग्राम से कमल यादव, बहादुरगढ़ से संजीव सैनी के साथ हिसार से प्रवीण जैन को लिया गया है। यह कमेटी पार्टी के लिए रणनीति तैयार करेगी। प्रवीण जैन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, दादरी सहित हिसार मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले प्रवीण जैन हिसार चुनाव प्रबंधक का कार्य संभाल रहे थे। चुनाव प्रबंधन समिति का मुख्य कार्यालय रोहतक में रहेगा। समिति की समय-समय पर बैठक होगी, जिनमें पार्टी पूरी रणनीति यहां तैयार होगी। बूथ प्रबंधन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक के कार्य समिति की ओर से किए जाएंगे। भाजपा के चुुनाव वार रूम में बनने वाली सभी योजनाओं में इस समिति की खास भूमिका रहेगी। भाजपा की ओर से जिला स्तर के चुनाव संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें हिसार संयोजक का दायित्व मनीष कुमार को सौंपा गया है।
फोटो - 31
- 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएगी कमेटी