फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड निर्माण के लिए जेसीबी पहुंचने पर भूख हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मिलगेट स्थित कप्तान स्कूल रोड बनाने के लिए जेसीबी पहुंचने के बाद पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे डॉ. रमेश भट्टी और बलबीर सिंह ने हड़ताल खत्म कर दी। छात्राओं ने जूस पिलाकर अनशन को खत्म कराया। निगम अधिकारी वीरवार सुबह करीब 10 बजे जेसीबी लेकर मिलगेट एरिया में पहुंचे। यहां नारियल तोड़कर सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू करा दी गई। मिलगेट स्थित कप्तान स्कूल रोड का निर्माण करीब 56 लाख रुपये से किया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क का निर्माण किया जाएगा। कैप्टन आरसी स्कूल से जुगलानिया डेयरी-जिंदल पार्क के पीछे तक सड़क बनेगी। वीरवार से इस रोड का काम शुरू करा दिया गया। बरसात होने तक काम लगातार जारी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने के बाद इसे फिर से शुरू करा दिया जाएगा।
निगम अधिकारियों की ओर से काम शुरू कराने के बाद पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे डॉ. रमेश भट्टी और बलबीर सिंह को स्कूली छात्राओं ने जूस पिलाकर हड़ताल को खत्म कराया। इस मौके पर कॉलोनी के लोगों ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस बार किसी तरह का धोखा हुआ तो निगम गेट पर ताला लगा देंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय बिश्नोई, दिनेश पूनिया, अनुज गुर्जर, राजकपूर रांगी, श्याम शर्मा, साहिल, प्रदीप सिहाग, सज्जन वर्मा, मनोहर लाल वर्मा, कप्तान स्कूल की प्राचार्या शारदा यादव, कृष्ण सैनी, राजेश हिंदुस्तानी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

अब तक का घटनाक्रम
मिलगेट के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए 10 जुलाई को प्रदर्शन करने के बाद भूख हड़ताल शुरू की थी। 11 जुलाई को स्कूली बच्चे भी हड़ताल में शामिल हुए। 12 जुलाई को मार्केट बंद कर थाली-पीपे बजाकर निगम को जगाने के लिए प्रदर्शन किया। चौथे दिन निगम अधिकारियों ने काम शुरू कराते हुए भूख हड़ताल को खत्म कराया।

फोटो सात और आठ
रोड बनवाने के लिए तीन दिन से भूख हड़ताल पर थे, निगम टीम ने खुदाई कराई शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें