फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुनर्मूल्यांकन के लिए जीजेयू के चक्कर नहीं लगाने होंगे विद्यार्थी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जीजेयू से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन (री-इवेल्यूवेशन) फार्म जमा करवाने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय ने एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लांच किया है, जिसके तहत विद्यार्थी अपना पुनर्मूल्यांकन फार्म ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।
पुनर्मूल्यांकन का परिणाम भी विद्यार्थी को ऑनलाइन प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के आईटी सेल में शनिवार को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभागों व संबंद्ध महाविद्यालयों से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने के लिए संबंधित रोल नंबर, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी का होना जरूरी है। विद्यार्थी द्वारा अपना रोल नंबर व मोबाइल नंबर डालने पर विद्यार्थी के मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। प्राप्त ओटीपी डालने के बाद विद्यार्थी की संबंधित कक्षा का परीक्षा परिणाम दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद विद्यार्थी जिस भी विषय में अपना पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता है, उसको चिन्हित करेगा। विद्यार्थी फार्म की फीस भी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैकिंग के माध्यम से जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुनर्मूल्यांकन करने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा, उसका एक संदेश विद्यार्थी के पंजीकृत मोबाइल पर जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन


15 दिनों के अंदर कर सकते हैं अप्लाई
आईटी व री-इवेल्यूवेशन सेल की उपकुलसचिव मंजु बाला ने बताया कि ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने के लिए नियम व शर्तें पहले वाली ही लागू रहेंगी। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की तिथि से 15 दिन के अंदर-अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आगामी 15 दिन में लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकते हैं। इस अवसर पर एससी गोयल, डॉ. विनोद, मुकेश अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह दलाल, रामनिवास वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें