फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही होटल में नहीं झज्जर में बने मिट्टी के बर्तनों में खाना खाएंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग के बाद लंच करेंगे। यह लंच वे किसी शाही होटल में नहीं, बल्कि मिट्टी के बर्तनों में करेंगे और खाना भी पूरी तरह हरियाणवी होगा, जो घर का बना होगा।
विज्ञापन

अमित शाह के खाने के लिए झज्जर से मिट्टी के बर्तन मंगवाए गए हैं। इन बर्तनों में थाल, कटोरी, गिलास और जग शामिल रहेंगे। इतना ही नहीं जो खाना वे खाएंगे, वह भी किसी होटल से इंपोर्ट नहीं किया जाएगा, बल्कि पूरी तरह घर का बना होगा और उसे तैयार करेंगी स्थानीय विधायक डॉ. कमल गुप्ता की पत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता। डॉ. गुप्ता की रसोई में खाना तैयार होगा, जिसमें डॉ. गुप्ता का हाथ बंटाने के लिए भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रवीण जैन की पत्नी उनकी मदद करेंगी। खास बात यह है कि शाह का खाना बिना लहसुन-प्याज के तैयार किया जाएगा।
पूरा देसी होगा खाना
विधायक की रसोई में बनने वाला खाना पूरा देसी होगा। इसमें खिचड़ी, मिक्स वैज, मूंग की दाल और रायता शामिल रहेगा। मीठे के लिए देसी घी का हलवा बनाया जाएगा। लंच के दौरान विधायक डॉ. कमल गुप्ता स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को खाना परोसेंगे।
विज्ञापन


अमित जी के लिए झज्जर से मिट्टी के बर्तन मंगवाए गए हैं। विधायक जी की पत्नी उनके लिए अपनी रसोई में खाना तैयार करेंगी। खाना पूरी तरह देसी होगा, केवल रसगुल्ला बाहर से खरीदकर लाया जाएगा, बाकी पूरा खाना देसी होगा।
विज्ञापन

- सुजीत कैमरी, जिला महामंत्री भाजपा, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें