फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली जी! इस बार तो कुछ तोहफे बरसा दो...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बजट को लेकर हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। पिछली दो बार से बजट में कुछ खास नहीं मिला। इस कारण कारोबारियों को इस बजट से सबसे अधिक उम्मीदें हैं। गृहणियों को इस बजट से रसोई का सामान सस्ता होने की आशाएं हैं। कुछ गृहणियां बोलीं, जेटली जी! म्हारी रसोई नै भी तोहफा दे दयो।
माडल टाउन एक्सटेंशन में फास्टफूड सेंटर चलाने वाले पंकज पाहवा ने कहा कि आने वाला बजट युवाओं के लिए खास होना चाहिए। युवा कारोबारियों को टैक्स में राहत देनी चाहिए। युवाओं को रोजगार के लिए मौके देने चाहिए। नोटबंदी और जीएसटी के बाद आई मंदी को दूर करने के लिए आयकर छूट पांच लाख करनी चाहिए। साथ ही खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी की दर को कम करना चाहिए।
विज्ञापन


गृहणी ज्योति ने कहा कि जेटली जी! पिछले दो-तीन साल से रसोई को तोहफे का इंतजार है। इस बार कुछ तोहफे बरसा दो। पिछले कुछ समय से रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। बाजार में हर चीज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चीनी, आटा, घी, मसाले, दाल-चावल, गैस सभी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। हमारी वित्तमंत्री से मांग है कि बजट में महिलाओं को कुछ तोहफा दिया जाए, जिससे हम अपने परिवार को मन से सब कुछ बनाकर खिला सकें।
विज्ञापन

-----------------------
महिला टीचर शीनू कांटीवाल ने कहा कि मैंने तो अभी-अभी रसोई संभाली है। मैं तो पीएम और वित्तमंत्री जी से उम्मीद करती हूं कि मेकअप का सामान कुछ सस्ता होना चाहिए। महिलाओं को कपड़े, ज्वेलरी की काफी जरूरत होती है। इन सामानों पर टैक्स कम किए जाने चाहिए। घर में उपयोग होने वाले सामान के रेट भी घटाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें