अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने हिसार लोकसभा क्षेत्र की ढाणियों में बिजली के कनेक्शन देने में गोलमाल की 40 लाख रुपये की राशि सांसद निधि कोष में लौटा दी है। निगम ने यह राशि सांसद निधि कोष से डेवलेपमेंट चार्ज के नाम पर वसूल ली थी। अमर उजाला ने 18 अगस्त के अंक में इसे प्रकाशित किया था। इसके बाद सांसद ने 20 अगस्त को बिजली निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारी 35 प्रतिशत सरचार्ज वसूली पर जवाब नहीं दे सके थे।
दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की नियमावाली में इस प्रकार की राशि वसूलने का कोई प्रावधान ही नहीं था। बिना किसी सरकारी आदेशों के हर ढाणी में बिजली कनेक्शन देने के लिए निगम कुल एस्टीमेट का 10 प्रतिशत राशि डेवलेपमेंट चार्ज के रूप में वसूल रहा था। सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसका संज्ञान लिया और 20 अगस्त को निगम के आला अधिकारियों की बैठक बुलवाई थी। सांसद ने इस बैठक में डेवलेपमेंट चार्ज के रूप वसूली जा रही राशि का आधार निगम के अधिकारियों से पूछा। सांसद दुष्यंत चौटाला को 40 लाख रुपये की इस राशि का निगम के पास कोई न तो कोई हिसाब-किताब मिला और न कोई अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब। यह राशि किन प्रावधानों के तहत वसूली गई, इसका जवाब भी निगम के अधिकारियों के पास नहीं था। सांसद दुष्यंत चौटाला ने निगम के अधिकारियों को 15 दिनों में वसूली गई राशि से संबंधित पत्र अथवा नियम प्रस्तुत करने को कहा था। पिछले दिनों हुई दिशा की बैठक में सांसद ने निगम के अधिकारियों से इस बाबत दोबारा जवाब-तलबी की तो निगम के अधिकारी सरकार की ओर से कोई जारी कोई भी पत्र नहीं दिखा पाए और उन्होंने अपनी गलती मानते हुए 40 लाख रुपये की राशि सांसद निधि कोष में लौटाने का आश्वासन दिया था। दुष्यंत चौटाला ने हिसार लोकसभा क्षेत्र की ढाणियों में लाइट लगवाने के लिए करीब 4 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की थी । निगम ने विभिन्न शुल्कों के नाम पर करीब 40 लाख रुपये अतिरिक्त वसूले थे।
बिजली निगम ने लौटाए सांसद निधि के 40 लाख
माई सिटी एंकर लगाएं ---
- निगम ने ढाणियों में सरचार्ज के नाम पर वसूले पैसे वापस किए
- 18 अगस्त माई सिटी लीड का ईपीएस लगाएं
- 21 अगस्त माई सिटी पेज छह की लीड का ईपीएस लगाएं