फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरी रोड पर आरयूबी रिजेक्ट होने के बाद चीफ इंजीनियर ने देखी आरओबी की फिजिबिलिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर सुभाष बिश्नोई ने शुुक्रवार को कैमरी रोड रेलवे फाटक का मुआयना किया। यहां पैमाइश के बाद उन्होंने रेलवे अंडरब्रिज की बजाय रेलवे ओवरब्रिज प्रस्तावित किया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रेलवे को आरओबी का प्रपोजल मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
पीडब्ल्यूडी की ब्रिज विंग के चीफ इंजीनियर सुभाष बिश्नोई ने शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर मुआयना किया। पीडब्ल्यूडी के एसई एसएन सिंगला, एक्सईएन योगेश मेहरा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। उन्होंने सबसे पहले डाबड़ा चौक पर फोरलेन किए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के काम का मुआयना किया। अधिकारियों से काम बंद होने के बारे में रिपोर्ट मांगी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि बरसात के कारण काम में कुछ ब्रेक आया हुआ है। आरओबी को डेडलाइन से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने कैमरी रोड रेलवे फाटक का निरीक्षण किया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यहां रेलवे अंडरपास के लिए एलान किया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से इस बारे में रेलवे को लेटर भेजा गया। रेलवे ने यहां भूजल का स्तर ऊपर बताते हुए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद चीफ इंजीनियर एसके बिश्नोई ने यहां आरओबी की फिजिबिलिटी को जांचा। अधिकारियों ने यहां उपलब्ध जमीन की रिपोर्ट के आधार पर रेलवे ओवरब्रिज को प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया। इस बारे में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद रेलवे को प्रपोजल भेजा जाएगा। अगर रेलवे की ओर से आरओबी प्रपोजल को मंजूरी मिली तो इसका एस्टिमेट तैयार होगा। पिछले साल पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर आरके मनोचा ने हिसार की कई रेलवे फाटक पर आरओबी-आरयूबी के लिए निरीक्षण किया था। इन पर मंजूरी आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दड़ौली आरओबी की फिजिबिलिटी भी जांची
चीफ इंजीनियर ने आदमपुर से दड़ौली के बीच प्रस्तावित आरओबी के लिए भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट जांची। यहां से मुआयना करने के बाद उन्होंने अग्रोहा-आदमपुर के बीच स्टेट हाईवे पर बनने वाले ओवरब्रिज की फिजिबिलिटी रिपोर्ट ली।
सड़क की मोटाई भी मापी
चीफ इंजीनियर सुभाष बिश्नोई ने किशनगढ़ से दड़ौली की ओर जाने के लिए बन रही रोड की सैंपलिंग की। मौके पर ही रोड की थिकनेस यानी मोटाई जांची। रोड निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी देखी।
काम में तेजी के निर्देश
सुभाष बिश्नोई ने हिसार से चंडीगढ़ की ओर लौटते हुए हांसी, बरवाला, उकलाना में भी आरओबी के प्रोजेक्ट जांचे। यहां अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए लगातार सैंपल भरने को भी कहा।
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 आरओबी की ड्राइंग मंजूर
शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। साउथ बाईपास के लिए सेक्टर 16-17 के पार रेलवे लाइन पर आरओबी की ड्राइंग मंजूर कर ली गई है। रेलवे ने इस बारे में पीडब्ल्यूडी को लेटर भेजकर जानकारी दी है। जल्द ही ड्राइंग पीडब्ल्यूडी को भेजी जाएगी, जिसके बाद इसका डिटेल प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे।

- पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर सुभाष बिश्नोई पहुंचे मौका देखने
- रेलवे ने भूजल का स्तर ऊंचा होने के कारण आरयूबी प्रपोजल किया था रिजेक्ट
- सीएम मनोहर लाल ने की थी कैमरी रोड पर आरयूबी की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें