फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिना एसएमएस या ओटीपी बैंक खाते से निकले 1.23 लाख रुपये

Tue, 19 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैंट क्षेत्र में अजय पॉलीमर कंपनी के एक कर्मचारी के बैंक खातों से बिना एसएमएस या ओटीपी आए 1.23 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में करनाल के गांव राहड़ा निवासी हरदीप ने बताया कि वह हिसार कैंट स्थित अजय पॉलीमर कंपनी में कार्यरत है। उसका एसबीआई में बचत खाता है और इसके अलावा पीएनबी में भी एक खाता है।
हरदीप ने बताया कि 8 मई को ड्यूटी के दौरान उसने पीएनबी खाते का बैलेंस चेक किया तो खाते में 98 हजार रुपये कम थे। ये राशि यूपीआई के माध्यम से निकाली गई थी। इसके बाद उसने एसबीआई खाता चेक किया, जिसमें उसी दिन 25 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से निकले हुए मिले, जबकि उसे कोई भी एसएमएस, ओटीपी या लिंक प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित ने नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें