फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद पहली बार नदीम ने पीया मां का दूध, मां की आंखों से छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गांव बालसमंद के पास बोरवेल से बाहर निकाले गए डेढ़ वर्षीय मासूम नदीम को नौ दिन बाद मां का दूध नसीब हुआ। नदीम की हालत में सुधार होने के बाद उसे सर्वोदय अस्पताल में आईसीयू से बाहर निकालकर एचडीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। नर्सिंग स्टाफ ने उसे चार बार दूध के साथ बिस्कुट खिलाए। वहीं शुक्रवार को नदीम की मां गुलशन ने उसे तीन-चार स्तनपान करवाया। नौ दिन बाद बेटे को गोद में लेकर स्तनपान करवाते हुए मां गुलशन की आंखों से आंसू छलक आए।
गौरतलब है कि नदीम होली वाले दिन 20 मार्च की शाम को गांव बालसमंद से थोड़ी दूर खेतों में बनी ढाणी के पास खोदे गए करीब 60 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। उसे 48 घंटे बाद सेना, एनडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से बाहर निकाला था।
विज्ञापन

हर रोज रिपोर्ट ले रहे सीएमओ व डीसी
विशेष बात यह है कि सर्वोदय अस्पताल प्रशासन के साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया हर रोज नदीम की स्वास्थ्य रिपोर्ट ले रहे हैं। नदीम की पूरे दिन में क्या एक्टिविटी रही, उसकी पूरी जानकारी सीएमओ लेते हैं। उसके बाद उस जानकारी को उपायुक्त अशोक कुमार मीणा से भी साझा किया जाता है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से मिल रहे सहयोग से नदीम का परिवार भी अभीभूत है। नदीम के उपचार का सारा खर्च भी सरकारी स्तर पर उठाए जाने का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन


मासूम नदीम के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति हम पूरी तरह कृत संकल्पित हैं। उसे अब आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नदीम को मां का दूध भी पिलाया गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही नदीम को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर घर भेजा जाएगा।
डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें