एएवाई और ओपीएच कार्ड धारकों को भी मिलेगा राशन
फोटो नंबर 23
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा राशन डिपो के माध्यम से अब बीपीएल के साथ-साथ एएवाई तथा ओपीएच कार्ड धारकों को भी गेहूं, चीनी और सरसों का तेल वितरित किए जाएंगे।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा ने बताया कि जिला के सभी बीपीएल, एएवाई और ओपीएच राशन कार्ड धारकों को जून मास से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं, चीनी और सरसों का तेल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राशन डिपो के माध्यम से बीपीएल और एएवाई प्रति राशन कार्ड के हिसाब से दो लीटर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर वितरित किया जा रहा हैं। एएवाई राशन कार्ड धारकों को 35 किलो गेहूं प्रति राशन कार्ड और एक किलो चीनी 13.50 रुपये की दर से तथा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति और एक किलो चीनी प्रति राशन कार्ड वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओपीएच राशन कार्ड धारकों को केवल पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति वितरित किया जा रहा है। कालड़ा ने बताया कि जिले के सभी राशन डिपो धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि राशन वितरण में पारदर्शिता बरतते हुए पात्र व्यक्तियों को राशन वितरित किया जाए।