फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं प्री बोर्ड पॉलिटिक्ल साइंस का पेपर व्हाटस एप पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बारहवीं के प्री-बोर्ड की परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया। बुधवार को होने वाला पेपर मंगलवार को युवाओं के व्हाट्स एप पर वायरल था। पॉलिटिकल साइंस का पेपर लीक बताया गया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय बोर्ड के स्कूलों में शिक्षा निदेशालय की ओर से दसवीं और बारहवीं के प्री बोर्ड एग्जाम लिए जा रहे हैं। 29 जनवरी से यह परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रश्नपत्र जिला स्तर पर प्रिंट कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परीक्षा में पेपर का पैटर्न बोर्ड की तरह से ही रखा गया है। इस प्री-बोर्ड में बुधवार को 12वीं कक्षा का राजनीति विज्ञान का पेपर होना है। यह पेपर मंगलवार की शाम को ही स्टूडेंट्स के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

यह पूछे गए सवाल
क्षेत्रीय संगठन बनाने का उद्देश्य क्या है।
सोवियत संघ के विघटन के क्या परिणाम हुए।
नाइन इलेवन की घटना से आपका क्या अभिप्राय है।
ऑपरेशन इराकी फ्रीडम पर संक्षिप्त नोट लिखें।
शीत युद्ध से आप क्या समझते हैं।
नव अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अर्थव्यवस्था से आपका क्या अर्थ है।
-राजग और बामसेफ का पूरा अर्थ बताएं।
आयाराम गयाराम से आप क्या समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें