फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पारा शिमला के बराबर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार (ब्यूरो)। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आ गई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान शिमला के बराबर है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम का यह दूसरा सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। वीरवार का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। इस महीने में दूसरा मौका है, जब नवंबर में पिछले तीन सालों में रात्रि के समय तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। पिछले सप्ताह 16 नवंबर को 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात में एक बार सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार शिमला का वीरवार का न्यूनतम तापमान भी 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
पिछले तीन सालों में सबसे कम तापमान है। वर्ष 2014 में 25 नवंबर को 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इस तापमान में और कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में सबसे कम पारा
वर्ष पारा तारीख
2016 7.9 29 नवंबर
2015 8.4 30 नवंबर
2014 6.8 25 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें