अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
तलवंडी राणा के पास बने करीब 15 फीट से अधिक गहरे टैंक में गाय गिरी गाय को गो सेवकों ने तीन घंटे के प्रयास के बाद बचाया। गो सेवकों ने हाइड्रो क्रेन बनाकर गाय को बचाया।
गो सेवक सीतराम सिंगल को पता लगा कि तलवंडी के पास सरकारी फार्म में बने टैंक में गाय गिर गई। गाय को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद कुछ कर्मचारी गहरे टैंक में उतरे। गाय को रस्सी की मदद से बांधकर निकलाने का प्रयास किया गया। बाद में हाइड्रो क्रेन को मौके पर लाया गया। इसके प्लेटफार्म को नीचे पानी तक लाया गया। करीब तीन घंटे बाद गाय को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पशु चिकित्सकों को भी बुलाया गया। पशु चिकित्सकों ने गाय की जांच के बाद उसे कुछ इंजेक्शन दिए। इसके बाद गाय को तलवंडी राणा स्थित गोशाला में भेज दिया गया।