फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह के लिए मैनेजमेंट कंपनी की टीम पहुंची महाबीर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्लानिंग देने वाली कंपनी की टीम ने शनिवार को महाबीर स्टेडियम का मुआयना किया। रविवार को समारोह की फाइनल प्लानिंग की जाएगी। टीम के साथ डीसी निखिल गजराज, पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी, निगम आयुक्त अशोक बंसल ने दौरा किया। शो क्राफ्ट कंपनी समारोह की आयोजन व्यवस्था संभालेगी।
स्वर्ण जयंती समापन समारोह के लिए किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को व्यापक दिशानिर्देश दिए। स्वर्ण जयंती समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए इसके स्वागत द्वार, मंच और आम जन के बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी शो-क्राफ्ट कंपनी को दी गई है। उपायुक्त ने कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रबंध निर्धारित समय से पहले पूरे करने के लिए वे अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारियों में कोई कमी न रहने दी जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों को भी प्रबंधों के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। आयोजन के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर डाला जाएगा। शार्ट टर्म टेंडर 5 से 7 दिन का होगा। एक अनुमान के अनुसार समारोह पर करीब दो करोड़ रुपये तक का ही बजट खर्च किया जाएगा। समारोह में आने के लिए फिलहाल उपराष्ट्रपति का नाम तय किया गया है। इसके अलावा अन्य नाम सीएम मनोहर लाल की सहमति से तय किया जाएंगे। सीएम को कुछ नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
समारोह में करीब 2500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस के सदस्य, पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड के सदस्य हिस्सा लेंगेे। इसके अलावा पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला पार्षद, निगम पार्षद भी आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें