फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टरवासियों की समस्यां

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हांसमेंट, पानी के बिलों के मुद्दे पर हुडा प्रशासक से मिले सेक्टरवासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए और फतेहाबाद के सेक्टरवासी वीरवार को हुडा एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव से मिले। एडमिनिस्ट्रेटर यादव को इन्हांसमेंट, पानी के बढ़े बिल, सीवरेज समस्या, ड्रेनेज की सफाई, अतिक्रमण और सेक्टरों में खड़ी झाड़ियों की समस्याएं बताई। उन्होंने इन समस्याओं से संबंधित अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। हुडा अधिकारी ने सीवरेज ब्लॉकेज, पानी की समस्या संबंधित एक सप्ताह के अंदर समाधान करने का आश्वासन दिया है। साथ ही एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि सेक्टरों में अब कितना काम होता है, इसको लेकर 15 दिन बाद फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी। सेक्टरवासियों की हर समस्या का समाधान होगा।
एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव ने कहा कि सेक्टर 16-17, 9-11 के जिस इलाके में पानी कम आता है, उसके लिए विभाग पंप से प्रेशर बनाकर पानी सप्लाई करेगा। एक सप्ताह के अंदर पंप खरीद कर यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही मेला ग्राउंड सेक्टर का पानी नए बड़े जल घर से जोड़ा जाएगा। पीएलए और सेक्टर-13 में सीवरेज मिक्स पानी की शिकायत पर प्रशासक ने संबंधित अधिकारी को तुरन्त मुआयना कर समाधान के निर्देश दिए हैं। सीवरेज और बरसाती नाले की सभी सेक्टरों में बारी-बारी से सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

झाड़ियां खुद कटवा लें, आरडब्ल्यूए पेमेंट कर देगा हुडा
सेक्टरवासियों ने कहा कि कई सेक्टरों में झाड़ियां कांग्रेस घास सहित कई तरह का खाली प्लॉटों में गंदगी और अतिक्रमण है। इस पर हुडा एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि आरडब्ल्यूए झाड़ियां खुद कटवा सकती है। इसकी पेमेंट हुडा कर देगा।
सेक्टर में नहीं डालने देंगे मृत पशु
सेक्टर-14 में मृत पशु डालने की समस्या पर अधिकारी ने कहा कि यह अवैध काम तुरंत बंद करवा दिया जाएगा। ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों से बात कर इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद के सेक्टरवासियों और हिसार के सेक्टर 9-11 के वासियों ने इन्हांसमेंट के मुुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में तो लोगों के घर बनाने से पहले ही इन्हांसमेंट आ गई। लोग प्लॉट सरेंडर कर रहे हैं। साथ ही समस्याएं इतनी हैं कि कोई समाधान ही नहीं हो रहा। सेक्टर 9-11 के लोगों ने भी इन्हांसमेंट के मुद्दे पर बात की। प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह गुज्जर, महासचिव त्रिलोक बंसल, सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के प्रधान जितेंद्र श्योराण, प्रवीण जैन, डीबी गुप्ता, रामनिवास आदमपुरिया, सुभाष सैनी, महाबीर खरब, पीएलए मार्केट के प्रधान राधा किशन नारंग, सुजान सिंह बैनीवाल, अनिल बिदलान, प्रकाश मेहरा, राजाराम गोदारा, सुभाष जैन, सतपाल पानू, फतेहाबाद सेक्टरों के पदाधिकारी मदन मोहन ग्रोवर, देवेंद्र सिंह रावत, योगेश महता, पवन शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें