फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता शिक्षिका समेत दो युवतियां शादी कर लौटी, कोर्ट में बोली-मर्जी से गई थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आजाद नगर और गांव कैमरी से लापता दो युवतियां शादी कर लौट आई हैं। आजाद नगर निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका तीन अक्तूबर और कैमरी की युवती 30 मई से लापता थीं। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किए थे।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली 25 साल की युवती तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे ड्यूटी के लिए निकली थी। वह वापस नहीं आई। अगले दिन उसके दादा जी ने पुलिस को शिकायत दी कि आजाद नगर का युवक नवीन सांगवान आते-जाते उसकी पोती को तंग करता था। उसने अपने दो साथियों के साथ उसकी पोती का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने नवीन के खिलाफ किडनैप और उसके दो साथियों पर आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज किया था। शिक्षिका लौट आई है। पुलिस ने उसके 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। युवती ने साफ कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था, बल्कि वह नवीन के साथ मर्जी से दिल्ली गई थी और उन्होंने शादी कर ली है। आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने नामजद के हक में बयान दिए हैं। अब नामजद पर दर्ज एफआईआर रद्द की जा रही है। इसके अलावा गांव कैमरी से 30 मई से लापता 21 साल की युवती कुलेरी के युवक विनोद के साथ शादी कर लौट आई है। मंगाली चौकी पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। युगल ने जींद में शादी कर ली। इस जोड़े ने कई दिन जींद के सेफ हाउस में गुजारे। मंगाली चौकी के एएसआई सुरेश कुमार ने युवती के 164 के बयान मंगलवार को कोर्ट में दर्ज कराए। उसने मर्जी से विनोद के साथ जाकर शादी करने की बात कही। युवती अब पति के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें