फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी के लिए लाए किराए के एसी,जेनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शनिवार को गांव मोठ में वजीर सिंह धानक के घर भोजन किया। वित्तमंत्री ने सादा भोजन किया। वित्तमंत्री का खाना तैयार करने के लिए हलवाई बुलाए गए थे। हलवा भी बनाया गया था। मंत्री जी को कहीं गर्मी न लग जाए, इसके लिए हांसी से दो किराए के एसी मंगवाए गए। साथ ही एसी चलाने के लिए जेनरेटर भी लाया गया।
वित्तमंत्री ने वजीर सिंह की 85 वर्षीय बुजुर्ग माता भरपाई के पैर छुए। भरपाई ने कहा- बेटा! चिंता ना करिए, सारे तेरै गल्लै सैं। हाम पहले भी तेरे थे,अर आगै भी तेरै गल्लै रहवांगे। वित्तमंत्री ने यहां घर के बच्चों, महिलाओं और अन्य सदस्यों का हालचाल पूछते हुए उनसे काफी देर तक बात की। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत वित्तमंत्री शनिवार को मोठ निवासी वजीर सिंह के घर भोजन करने पहुंचे। घर की महिलाओं, कमला, पूनम, रीना तथा बच्चों योगेश, प्रियांशु, समीर व संजय आदि से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

मंत्री ने हलवा खाने से किया इंकार
वित्तमंत्री ने दाल, घीया की सब्जी, रायता और रोटी खाई। वजीर के लिए हलवा भी बनाया गया था। मंत्री ने हलवा खाने से इनकार कर दिया। मंत्री जी ने कहा, वही भोजन खाएंगे, जो घर के सदस्य सामान्य रूप से खाते हैं। वित्तमंत्री के साथ हिसार लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन प्रो. मनदीप मलिक, राजेंद्र लांबा, राजेश सूरा, सुरेश लांबा, अजय सिंधु, सत्यपाल श्योराण, बलराज लोहान, सतपाल मल्हान, अश्विनी खांडा, नारनौंद ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेश पेटवाड़, वाइस चेयरमैन भूपेंद्र गुराना मौजूद थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने रात्रि प्रवास में खाया सादा खाना, मटके का पानी पीया
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने गांव सुलखनी में रात्रि प्रवास किया। जिला अध्यक्ष ने दलित समुदाय के जापान सिंह के घर दाल, सब्जी-रोटी को जमीन पर बैठकर खाया। सादा मटके का पानी ही मंगाकर पीया। परिवार को आर्थिक दिक्कत न हो, इस कारण छह लोगों का ही भोजन तैयार करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने गांव के लोगों की समस्या सुनी। इसमें गांव के स्कूल को अपग्रेड कराने की प्रमुख मांग रखी। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर धीरू, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज बादल, सरपंच सुषमा, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सांगा, मुकेश शर्मा, पवन शर्मा, कुलदीप, राजेंद्र सिंह, सुरेश, धीरज शर्मा, सोहनलाल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें