फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल प्रकरण-----------

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के हत्या के मुकदमा नंबर 429 में सोमवार को एडीजे अजय पराशर की अदालत में सेंट्रल जेल वन में सुनवाई हुई। वहां तीन पुलिस अधिकारियों ने अपनी गवाही दर्ज कराई। अब इस मामले में 26 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

एडीजे अजय पराशर की अदालत ने सेंट्रल जेल वन में सुनवाई की। सोमवार को 10 लोगों की गवाही होनी थी, लेकिन पांच गवाह ही पहुंचे थे। इंस्पेक्टर सुमित कुमार और सुनीता देवी और एसआई राधेश्याम ने अपनी गवाही दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुमित की गवाही अधूरी रह गई, जो अगली तारीख पर पूरी होगी। डॉ. दिलदार सिंह और रिटायर्ड एसआई राजपाल की गवाही नहीं हो सकी। इस मामले में आश्रम प्रमुख रामपाल समेत 15 आरोपी हैं। रामपाल समेत 12 आरोपी जेल में बंद हैं और तीन आरोपी जमानत पर हैं। आश्रम में चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा नंबर 429 दर्ज किया था। अदालत ने बाद में अगली तारीख 26 फरवरी निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

आश्रम प्रमुख रामपाल की तारीख के चलते उसके काफी समर्थक यहां आए हुए थे। वे टाउन पार्क, जयदेव नगर, कृष्णा नगर और सेंट्रल जेल टू के आसपास घूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें