फोटो नंबर 35 सहित
बरवाला। क्षेत्र के गांव खेदड़ से 3 वर्षीय बच्ची आलिया शुक्रवार शाम को अचानक गायब हो गई। मामले के संबंध में पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता बारु राम ने कहा है कि उसकी 3 साल की बेटी आलिया शाम को गली में खेल रही थी शाम 6 बजे संभाला तो उसकी बेटी नहीं मिली।
आसपास आलिया को तलाशा लेकिन नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे व आलिया को तलाशने के लिए कार्रवाई आरंभ कर दी। बता दें कि इससे पहले गांव सरसौद से सात वर्षीय सागर नामक बच्चा पिछले कुछ दिनों से गायब है। क्षेत्र में बच्ची के गायब होने की घटना से जहां प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं ।क्षेत्रवासियों ने इस तरह की घटना पर रोष प्रकट किया है। बच्ची को खोजने के लिए गांव के लोग भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। डीएसपी जयपाल सिंह ने कहा कि बच्ची को तलाशा जा रहा है। मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जिले में इस बारे में वीटी कराई गई है।
खेदड़ से 3 वर्षीय बच्ची लापता , पुलिस ने कराई वीटी