अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्टार प्लस पर चल रहे ढाई किलो प्रेम सीरियल में हिसार के हर्ष सोनी ने बेहतर एक्टिंग की। हर्ष ने इस सीरियल में मिश्रा जी का रोल निभाया है। वहीं मिश्रा जी जो एक नेगेटिव रोल में चपरासी हैं और पैसों के चक्कर में खूब हेराफेरी करते हैं। हर्ष पिछले दो साल से माया नगरी मुंबई में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कई सीरियल, पंजाबी मूवी, मॉडलिंग में अच्छा नाम कमाया है। वे बॉलीवुड फिल्म माई फ्रेंड्स दुल्हनिया में भी रोल कर चुके हैं। ये मूवी 15 दिसंबर को रिलीज होगी। फिलहाल स्टार प्लस पर ही लव का है इंतजार सीरियल और कलर्स पर कसम तेरे प्यार की सीरियल चल रहा है। उनका आने वाला सीरियल प्यार की कसौटी है।
इन फिल्मों में कर चुके काम
हर्ष पंजाबी फिल्म बागी सुरमा, भोले दा भोला,
धारावाहिक अलर्ट पंजाब, एक विवाह।
सेक्टर-14 निवासी हर्ष दो साल पहले मुंबई गए थे। हर्ष के पिता संजय सोनी शहर में एमएस ज्वेलर्स का शोरूम चलाते हैं। मां ममता हाउस वाइफ हैं। हर्ष खेल में भी रुचि रखते हैं। हर्ष ने एक्टिंग प्रोफेशन को चुनने के लिए एक्टिंग स्टूडियो मुंबई में भी डिप्लोमा किया हुआ है।
क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में भी कर चुके रोल
हर्ष सोनी क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया, कोड रेड सीरियल में भी अच्छा रोल कर चुके हैं। तीनों क्राइम से संबंधित सीरियल हैं। इन तीनों सीरियल में हर्ष ने अच्छा नाम कमाया है।
वेब सीरीज पर भट्ट प्रोडक्शन हाउस के तहत टेलीफिल्म अन टचेबल में इंटर्न डॉक्टर का रोल कर रहे हैं। ये टेली फिल्म जल्द ही आने वाली है। यू ट्यूब पर दिल की बात टेली फिल्म में टाइगर श्राफ के रोल में हैं। टेली फिल्म ब्रेक अप ए लव स्टोरी और दा हार्ट लैस समर में हर्ष ने लीड रोल किया है।
ये मिल चुके अवॉर्ड
ताज ए हरियाणा अवॉर्ड 2017
दिल से देसी हरि वुड हरियाणा 2017
सेमिफाइनल मिस्टर इंडिया 2017